फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister said - Nature's health also deteriorates, it gets new life from trees and rivers.

Indore: मुख्यमंत्री बोले- प्रकृति की तबीयत भी खराब होती है, पेड़ नदियों से उसे नया जीवन मिलता है

Sun, 16 Jun 2024 05:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 16 Jun 2024 05:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाए जाना है, लेकिन इंदौर ने प्रदेश सरकार का काम हलका कर दिया। 55 जिले एक तरफ है और इंदौर एक तरफ।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister said - Nature's health also deteriorates, it gets new life from trees and rivers.
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के अभियान मुख्यमंत्री मोहन यादव के आतिथ्य में शुरू हुआ। उन्होंने अभियान के लोगो, टोल फ्री नंबर और सांग लांच किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि पेड़ लगाना सबसे बड़ा धार्मिक काम है।एक पेड़ लगाना मंदिर बनाने के समान है।

विज्ञापन


इस अभियान केे लिए मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाए जाना है, लेकिन इंदौर ने प्रदेश सरकार का काम हलका कर दिया। 55 जिले एक तरफ है और इंदौर एक तरफ। इंदौर सफाई में नंबर वन है तो फिर हरियाली मेें क्यों पीछे रहे।
विज्ञापन

 

इंदौर अब हरा भरा भी नजर आएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बिगड़ने के कारण अेाजोन लेयर में छेद हो रहे है। कार्बन डाई आक्साइड बढ़ रही है। ये जो कष्ट बढ़ रहे है। इनका कारण भी मनुष्य है और निवारण भी हमें ही करना है। जैसे हमारा स्वास्थ्य खराब होता है, वैसे ही प्रकृति का स्वास्थ्य भी खराब होता है। जैसे हमारे शरीर की धमनियों में रक्त का प्रवाह होता है। वैैसे ही पेड़, जलसंचनाए पृथ्वी को जीवन देती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। एक पेड़ मां के नाम लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सबसे बड़ा जलसंग्रहण का काम पेड़ करते है। पहले इंदौर में 10-15 फीट गड्ढे खोदेने पर पानी आता है। अभी आठ सौ फीट का बोरवेल करने पर भी धूल उड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। उनके इस संकल्प मेें इंदौर भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

 

विजयवर्गीय ने कहा कि एक दिन में 9 लाख पेड़ लगाने का वर्ल्ड रिकार्ड असम का है। इस रिकार्ड को हम एक दिन में 11 लाख पेड़ लगाकर तोड़ेंगे। हम अपनी पीढ़ी को मकान, जायदादा, पैसा देेते है, लेकिन उनके लिए आक्सीजन की व्यवस्था भी हमें करना होगी।
 

कार्यक्रम में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि हमें इंदौर के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। आने वाली पीढ़ी हमे याद रखे। इस तरह का काम करना होगा। इंदौर हरियाली मेें भी नंबर वन बनेगा। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने उठाया कलश, तालाब में किया श्रमदान

इंदौर में मुख्यमंत्री ने भंवरासला तालाब में श्रमदान किया। यहां महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कलश उठाया और तालाब में कलश के पानी से जलाभिषेक किया। इसके बाद तालाब में उन्होंने खुदाई कर मिट्टी भी निकाली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed