फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister said – Indore-Ujjain has the best feasibility report among the four cities for the metr

Indore: मुख्यमंत्री बोले-महानगर के लिए चार शहरों में सबसे अच्छी फिजिबिलिटी रिपोर्ट इंदौर-उज्जैन की

Sun, 08 Sep 2024 03:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो शटल ट्रेन चलेगी। इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होगी। यह ट्रेन दोनों शहरों को जोड़ेगी।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister said – Indore-Ujjain has the best feasibility report among the four cities for the metr
इंदौर के प्रोजेक्टों पर सीएम ने ली बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार शहरों को महानगर बनाने की आउट लाइन बनाई है। उसमें इंदौर-उज्जैन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सबसे अच्छी है। अन्य शहरों को भी हम महानगर बनाएंगे। इंदौर में रेल, हवाई और सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे। मैने अफसरों को नगरीय निकायों और ग्रामीणों निकायों के बीच तालमेल बनाकर काम करने के लिए कहा है।

विज्ञापन



नगर निगम की सीमा में शामिल नए गांवों में जो परेशानियां है। उसे भी हल करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के विकास को लेकर जो भी सुझाव आए है। उस पर अमल करने के लिए अफसरों को कहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर के प्रभारी मंत्री के तौर पर यह मेरी पहली बैठक है। बाद में एक-एक प्रोजेक्टों की समीक्षा बैठक में की जाएगी और  उनकी बाधाएं दूर की जाएगी। मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इंदौर के विकास में कोई कमी नहीं आने नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

 

सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो शटल ट्रेन चलेगी। इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होगी। यह ट्रेन दोनों शहरों को जोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंहस्थ से पहले हो नदी शुद्धिकरण और सड़कों के काम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ मेलेे में इंदौर से होकर ही ज्यादातर लोग उज्जैन जाते है। इस कारण उन कामों को प्राथमिकता दी जाएगी। कान्ह नदी शुद्धिकरण का काम भी प्रभावी तरीके से होना चाहिए।




मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान मार्गों के निर्माण, नए बस स्टेशन का संचालन शुरू करने के लिए भी कहा है। अफसरों ने बताया कि सिंहस्थ से पहले रिजलाय गांव से रेवती गांव तक अहिल्या पथ का निर्माण होगा। इस सड़क को बनाने में चार सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। बैठक में नर्मदा के चौथे चरण, पश्चिमी बायपास, ब्रिजों के निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed