फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav stated that 18,500 posts in the police department will be filled over the n

इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- दो साल में पुलिस विभाग के साढ़े 18 हजार पद भरे जाएंगे

Tue, 20 Oct 2026 01:53 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 20 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

इंदौर में दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री. मोहन यादव ने मंगलवार को डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल में पुलिस विभाग में साढ़े 18 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav stated that 18,500 posts in the police department will be filled over the n
मुख्यमंत्री ने किया शस्त्र पूजन। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्र पूजन किया। डीआरपी लाइन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों की पूजा की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में कानून-व्यवस्था को लेकर नवाचार किए जा रहे हैं। सरकार ने पदोन्नति के मामले में सभी का समान रूप से ध्यान रखा है। पुलिस विभाग में दो साल में साढ़े 18 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। आने वाला साल युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। एमपीपीएससी की परीक्षाएं जनवरी-फरवरी में होंगी। हर जिले में पुलिस बैंड की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए साढ़े सात सौ पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहते हैं। उन्हें कभी भी ड्यूटी पर जाना पड़ता है। सरकार पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब देश का स्वर्णिम इतिहास लिखा गया, तब देश के वीरों ने अपने शौर्य, बलिदान और पराक्रम के जरिए देश को झुकने नहीं दिया। पुलिस भी इसी भावना के साथ काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण की सनातन हिंदू संस्कृति हमारे देश की पहचान है। हम प्रकृति से जुड़े हुए हैं। हमारे देश में शस्त्र धारण करने से पहले उनकी पूजा कर सम्मान करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत सरकार की ओर से भी हर जिले में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पुलिस विभाग में पदोन्नति और तकनीक पर जोर

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शौर्य, वीरता और समृद्धि के मूल्यों को आत्मसात कर प्रदेश का पुलिस विभाग जनता की सेवा कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच हजार कर्मचारियों में से 1,700 को पदोन्नति दी गई है। पूरे प्रदेश में पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 27 हजार से अधिक है।
 

उन्होंने कहा कि पुलिस तकनीक के माध्यम से भी जनता को सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। शहर में होने वाले बड़े आयोजनों की सुरक्षा के लिए अलग से ड्रोन यूनिट तैयार की गई है। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए नवरात्रि के दौरान जगह-जगह शक्ति टीम तैनात की गई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर पुलिस को 40 से अधिक वाहन भी उपलब्ध कराए हैं।


 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस सेतु एप का लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed