फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Swami Vivekananda's life is a symbol of sacrifice and service

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- स्वामी विवेकानंद का जीवन त्याग और सेवा का प्रतीक

Sun, 11 May 2025 05:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 11 May 2025 05:35 PM IST
सार

सिरपुर तालाब के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव कनाडि़या में अहिल्या बावड़ी को देखने गए। बीच में उन्होंने काफिला रुकवाया और कनाडि़या के एक होटल में चाय पी और गाठियां भी खाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाश्ते का पैमेंट भी किया। 

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Swami Vivekananda's life is a symbol of sacrifice and service
मुख्यमंत्री ने किया नाश्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिरपुर तालाब उद्यान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन किया। यहां विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा नगर निगम लगा रहा है।

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत की संत परंपरा समृद्ध रही है। स्वामी विवेकानंद एक विलक्षण संत थे। उनका जीवन सेवा और त्याग का प्रतीक था। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि मैं देखूंगा तो ही मांनूगा, यह बात उनके तर्कशील और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाती है। उनका विश्वास था कि साहस, सामर्थ और आत्मबल के सहारे व्यक्ति कमजोरियों को पार सकता है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: बढ़ रहा पारा, धूप के बीच बादलों की लुकाछुपी, ठंडी हवाएं दे रहीं राहत

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उद्यान में प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही एक लाइब्रेरी भी बनाई जाए। उसमें विवेकानंद से जुड़ा साहित्य हो। जिसे पढ़कर युवाजनों को जीवन की सफलता का मार्गदर्शन मिलेगा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि सिरपुर तालाब उद्यान शहर के एक पर्यटन केंद्र के रुप में उभरेगा। यहां प्राकृतिक वातावरण प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। यहां नगर निगम ने विवेकानंद की प्रतिमा लगाने का फैसला लिया है।

 

चौक पर रुकवाया काफिला,चाय पी

सिरपुर तालाब के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव कनाडि़या में अहिल्या बावड़ी को देखने गए। बीच में उन्होंने काफिला रुकवाया और कनाडि़या के एक होटल में चाय पी और गाठियां भी खाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाश्ते का पैमेंट भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण भी किया। इस बावड़ी को इंदौर विकास प्राधिकरण के एक करोड़ रुपये की लागत से संवारा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed