फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-weather-update-sun-clouds-rain-alert-cyclonic-systems

Indore News: बढ़ रहा पारा, धूप के बीच बादलों की लुकाछुपी, ठंडी हवाएं दे रहीं राहत

Sun, 11 May 2025 02:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 11 May 2025 02:38 PM IST
सार

Indore News: मौसम लगातार कई रंग दिखा रहा है। आज सुबह से तेज धूप है लेकिन हवाओं की वजह से गर्मी कम लग रही है। 

विज्ञापन
indore-news-weather-update-sun-clouds-rain-alert-cyclonic-systems
तीन दिन पहले गिरे पानी में शहर का यह हाल हो गया था। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ बारिश करा रहे हैं। कुछ जिलों में धूप है तो कुछ में अभी भी बारिश जारी है। इंदौर में हालांकि आज सुबह से धूप के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम खुशनुमा बना हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी इंदौर में मौसम सामान्य रहा। दिनभर धूप रही और बीच बीच में बादल छाए रहे। पारे में उछाल देखा गया है और उमस भी बढ़ रही है। शनिवार को एक डिग्री पारा उछला और 35.5 पर आ गया, वहीं रात का पारा 0.8 डिग्री बढ़कर 22.6 पर आ गया। 
विज्ञापन


Indore News: फुटपाथ पर सो रहे मजदूर की हत्या, लूट के लिए सिर कुचलकर मार डाला
विज्ञापन


14 मई तक बदलता रहेगा मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 14 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में 3 इंच गिर चुका पानी
मई के महीने में इंदौर में भी पारा 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 31 मई 1994 को इतना तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। इसके चलते बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं। 2023 में पूरे महीने 3 इंच बारिश हुई थी। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 9 साल बारिश हो चुकी है। साल 2024 में भी तेज गर्मी रही थी। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, बारिश का दौर भी चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed