फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: CCTV cameras found switched off in tribal girls hostel, warden used to call outsiders also

Indore: आदिवासी गर्ल्स होस्टल मेें सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, बाहरी व्यक्तियों को भी बुलाती थी वार्डन

Wed, 17 Jul 2024 09:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 17 Jul 2024 09:00 PM IST
सार

होस्टल पहुंचेे अफसरों ने होस्टल की बच्चियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वार्डन अपने निजी काम भी छात्राअेां से कराती थी। इनकार करने पर होस्टल से निकालने की धमकी देती थी।

विज्ञापन
Indore: CCTV cameras found switched off in tribal girls hostel, warden used to call outsiders also
होस्टल के बाहर महिला ने हंगामा भी किया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरल के आदिवासी गर्ल्स होस्टल की वार्डन शिल्पा गौड़ को अनियमितता पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया है। होस्टल जांच करने पहुची टीम को वहां के कैमरे बंद मिले और यह भी पता चला कि वार्डन होस्टल मेें बाहरी व्यक्तियों को बुलाती थी।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले एक महिला ने भी चोरल जाकर वार्डन शिल्पा पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति के साथ वार्डन का प्रेम संबंध है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी अफसरों को मिली थी। वार्डन को लेकर यह भी पता चला कि डेढ़ साल पहले चोरल से इस तरह की अनियमितता के चलते उसे हटाकर हातोद भेज दिया गया था, लेकिन अफसरों से सेटिंग जमाकर वार्डन शिल्पा गौड़ ने फिर चोरल होस्टल में तबादला करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

होस्टल जांच करनेे गए दल को छात्राअेां ने बताया कि नारायण पटेल नामक व्यक्ति होस्टल में आता था और घंटों तक होस्टल में रहता था, जबकि होस्टल में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। पटेल की गाड़ी का ड्रायवर भी इस दौरान होस्टल परिसर में रहता था और शराब पीता था।


होस्टल में पहुंच गई थी नारायण की पत्नी

 

नारायण पटेल की पत्नी कुछ दिनों पहले होस्टल पहुंच गई थी। वहां उसने नारायण को देखा तो काफी हंगामा किया। वहां लोग भी जमा हो गए। तब महिला नेे वार्डन पर भी आरोप लगाए थे।



इसकी जानकारी मिलने के बाद होस्टल पहुंचेे अफसरों ने होस्टल की बच्चियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वार्डन अपने निजी काम भी छात्राअेां से कराती थी। इनकार करने पर होस्टल से निकालने की धमकी देती थी। वार्डन ने जानबूझ कर होस्टल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद करा दिए थेे,ताकि कोई सबूत न मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed