फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: By-election in Ward 83 in Indore, BJP made Jitu Rathore its candidate, Congress is not decided.

Indore: इंदौर में वार्ड 83 मेें उपचुनाव, भाजपा ने जीतू राठौर को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस से तय नहीं

Tue, 27 Aug 2024 08:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Aug 2024 08:28 PM IST
सार

जातिगत समीकरणों के हिसाब से वैैश्य समाज के नेता को टिकट दे सकती है, हालांकि कांग्रेस की तरफ से कोई गंभीर दावेदारी सामने नहीं आई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा केे अनुसार बुधवार सुबह कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित कर  देगी।

विज्ञापन
Indore: By-election in Ward 83 in Indore, BJP made Jitu Rathore its candidate, Congress is not decided.
भाजपा उम्मीदवार जीतू राठौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के वार्ड 83 में उपचुनाव होना हैै। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। भाजपा ने नामांकन समाप्ति के एक दिन पहले अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया हैै। चार नंबर विधानसभा की विधायक मालिनी गौड़ के समर्थक जीतू राठौर को भाजपा ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने अभी तक पत्ने नहीं खोले है। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है। यह वार्ड भाजपा का गढ़ माना जाता है। पूर्व पार्षद कमल लड्ढा इस वार्ड से सर्वाधिक  आठ हजार वोटों से जीते थे। उनके निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी और निधन के सात माह बाद उपचुनाव हो रहे है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस बुधवार सुबह उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इस वार्ड में वैैश्य व जैन समाज का तगड़ा वोटबैंक है, जो भाजपा का माना जाता है। कांग्रेस भी जातिगत समीकरणों के हिसाब से वैैश्य समाज के नेता को टिकट दे सकती है, हालांकि कांग्रेस की तरफ से कोई गंभीर दावेदारी सामने नहीं आई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा केे अनुसार बुधवार सुबह कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित कर  देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ की पसंद को महत्व

इस वार्ड में भाजपा के कई नेता टिकट के दावेदार थे। मेयर अौर भाजपा नगर अध्यक्ष के समर्थक भी टिकट के लिए प्रयासरत थेे। मेयर समर्थक भरत पारेख का दावा भी मजबूत था, लेकिन विधायक गौड़ की पसंद को संगठन ने महत्व दिया। जीतू राठौर ने पिछली बार भी टिकट मांगा था और वे वार्ड में सक्रिय रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed