फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bus service from Indore to Ayodhya will start, AICTSL will operate it

Indore: इंदौर से अयोध्या तक बस सेवा होगी शुरू,एआईसीटीएसएल करेगा संचालन

Sun, 31 Dec 2023 12:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 31 Dec 2023 12:34 PM IST
सार

अभी तक इंदौर से अयोध्या की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। इंदौरवासियों को अयोध्या की ट्रेन पकड़ने के लिए उज्जैन जाना पड़ता है। वहां से अयोध्या के लिए तीन ट्रेनें है। वाराणसी साबरमती, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस और मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस उज्जैन से जाती है।

विज्ञापन
Indore: Bus service from Indore to Ayodhya will start, AICTSL will operate it
प्राधिकरण भी इंदौर में कुछ इलाकों से स्कीम हटाएगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अयोध्या में तैयार राम मंदिर का लोकार्पण 22 जनवरी को किया जाएगा अयोध्या देश के पर्यटन नक्शे पर तेजी से उभरा है। नए साल में देशभर से करोड़ों लोग अयोध्या जा सकते है। इसके मद्देनजर अलग-अलग शहरों से बस, रेल सेवाएं संचालित की जा रही है। अटल इंदौर सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिडेट भी इंदौर से अयोध्या तक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा इंदौर से सीथे अयोध्या तक ट्रेन चलाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन

 

अभी तक इंदौर से अयोध्या की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। इंदौरवासियों को अयोध्या की ट्रेन पकड़ने के लिए उज्जैन जाना पड़ता है। वहां से अयोध्या के लिए तीन ट्रेनें है। वाराणसी साबरमती, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस  और मुजफ्फर नगर एक्सप्रेस उज्जैन से जाती है।

विज्ञापन


निजी बसें जरूर अयोध्या तक इंदौर से जाती है,लेकिन कोई शासकीय बस सेवा की सुविधा नहीं थी। एआईसीटीएसएल अब अयोध्या तक स्थाई बस सेवा शुरू करने जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष व मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर से अयोध्या बस सेवा के लिए आनलाइन टेंडर जारी किए गए है। जल्दी ही दोनो शहरों के बीच बससेवा संचालित हो जाएगी। बस का किराया 1900 से 2200 के बीच रहेगा। 18 से 19 घंटे में दोनो शहरों के बीच की दूरी तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर से सीधी एयर कनेक्टिविटी नहीं

इंदौर से अयोध्या के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी नहीं है। सांसद शंकर लालवानी ने पिछले दिनों इंदौर विमानतल पर आयोजित बैठक में एयर लाइंस कंपनियों को अयोध्या तक सीधी उड़ान शुरू करने के लिए कहा है। अभी इंदौर से लखनऊ और वाराणसी तक उड़ानें संचालित होती है। वहां से बस या कार से लोग अयोध्या पहुंचते है। यदि इंदौर से उड़ान शुरू होती है तो इंदौर के आसपास के क्षेत्रों से भी यात्री मिल सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed