फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bulldozer runs on five-storey illegal building in Indore

Indore: इंदौर में पांच मंजिला अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

Tue, 06 May 2025 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 06 May 2025 08:02 PM IST
सार

पांच मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। प्लाॅट आवासीय भूउपयोग का है, लेकिन उस पर कमर्शियल निर्माण करने की तैयारी थी। कुछ दिनों पहले नगर निगम ने निर्माणकर्ता राजेश कुमार बनवाल को नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने स्वेच्छा से निर्माण नहीं हटाया।

विज्ञापन
Indore: Bulldozer runs on five-storey illegal building in Indore
अवैध निर्माण पर चले बुलड़ोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्शा मंजूर किए बगैर विजय नगर क्षेत्र में हो रहे पांच मंजिला अवैध निर्माण को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मंगलवार को तोड़ दिया। चार पोलकेन और एक जेसीबी की मदद से निर्माण तोड़ा गया। 1800 वर्गफीट क्षेत्रफल में पांच मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। प्लाॅट आवासीय भूउपयोग का है, लेकिन उस पर कमर्शियल निर्माण करने की तैयारी थी। कुछ दिनों पहले नगर निगम ने निर्माणकर्ता राजेश कुमार बनवाल को नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने स्वेच्छा से निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद नगर निगम का अमला मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचा और दो घंटे में बिल्डिंग को खंडहर में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:सुरक्षा की परीक्षा में खरी उतरी इंदौर की मेट्रो,अब हो सकता है कमर्शियल रन

विज्ञापन

सड़कों पर ट्रैफिक बाधित कर रही 30 बसें जब्त

इंदौर में सड़कों पर नो पार्किंग में खड़ी 30 बसों को प्रशासन ने जब्त किया है। पिछले दिनों कलेक्टर आशीष सिंह ने बस आपरेटरों की बैठक लेकर कहा था कि बसों को सड़कों पर पार्क न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सड़को पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाली बसों को जप्त किया गया। मधुमिलन चौराहा, झाबुआ टॉवर, पिपलिहाना, रिंग रोड , तीन इमली चौराहा एवं गंगवाल बस स्टैण्ड पर बसों की सघन चेकिंग की गई। कार्यवाही में वाहनो के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये गए । बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराए की भी जांच की गई। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों ,बेतरतीब खड़ी रहने वाली बसों पर कार्यवाही करते हुए 30 बसों को जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed