Indore: इंदौर की अवैध काॅॅलोनी में चला बुलड़ोजर, आठ निर्माणाधीन मकान तोड़े
रिमूवल अधिकारी लता अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की काॅलोनी सेल से इस काॅॅलोनी की अनुमति नहीं ली गई। काॅलोनी में बड़े पैमाने पर अवैध बसाहट की तैयारी हो रही थी। कुर्सी हाइट तक हो चुके आठ निर्माणों का तोड़ा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के रेवती गांव की एक अवैध काॅलोनी मेें नगर निगम की रिमूवल गैंग पहुंची। यहां भूमाफिया ने रेरा की अनुमति के बगैर प्लाॅट बेचना शुरू कर दिए और लोगों ने नक्शा मंजूर कराए बगैर निर्माण भी शुरू कर दिया।
अफसरों ने दस दिन पहले प्लाॅटधारकों को नोटिस देकर स्वेच्छा से अवैैध निर्माण हटाने को कहा था, लेकिन तय मियाद तक कब्जे नहीं हटेे। इसके बाद सोमवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग अवैध काॅलोनी पहुंची और जेसीबी से आठ मकान तोड़ दिए।
रिमूवल अधिकारी लता अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की काॅलोनी सेल से इस काॅॅलोनी की अनुमति नहीं ली गई। काॅलोनी में बड़े पैमाने पर अवैध बसाहट की तैयारी हो रही थी। कुर्सी हाइट तक हो चुके आठ निर्माणों का तोड़ा गया है, जबकि जिन प्लाॅटों पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। उन्हें भी नोटिस दिया गया हैै।
मौके पर पहुंचे प्लाॅट धारकों ने अफसरों से कहा कि जब काॅलोनी काटी गई, तब कालोनाइजर के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया गया। जब मध्यमवर्गीय परिवारों ने प्लाॅॅट खरीदे, तब मकान क्यों तोड़े जा रहे है। अफसरों ने कहा कि काॅलोनाइजर के खिलाफ भी अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
रेवती गांव में बनेगी सड़क
नगर निगम रेवती गांव में एक सड़क भी बना रहा है। रेवती रेंज टेकरी पर 12 लाख पौधे लगाए गए है और वहां तो तालाब भी विकसित किए गए गए है। टेकरी तक जाने के लिए एक सड़क बनाई जा रही है,ताकि शहरवासी इस टेकरी पर भी पहुंच सके।
