फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Brainstorming on the names of Patwari and Akshay on Congress ticket from Indore, discussion on the pre

Indore: इंदौर से कांग्रेस के टिकट पर पटवारी और अक्षय के नाम पर मंथन, तैयार पैनल पर दिल्ली में चर्चा

Tue, 19 Mar 2024 07:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 19 Mar 2024 07:56 PM IST
सार

दिल्ली में मध्य प्रदेश के बचे टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। दिल्ली की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी भी मौजूद है। इंदौर सहित प्रदेश की अन्य सीटों पर टिकट को लेकर जल्दी ही कांग्रेस घोषणा कर देगी।

विज्ञापन
Indore: Brainstorming on the names of Patwari and Akshay on Congress ticket from Indore, discussion on the pre
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा नेे इंदौर लोकसभा सीट केे लिए दोबारा शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के बड़े नेता इंदौर खुलकर दावेदारी नहीं कर रहे है। टिकट चयन को लेकर स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक के बाद तैयार पैनल मेें दो नाम सबसे आगे है। जिसमें पहला नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और दूसरा नाम अक्षय बम का है।

विज्ञापन

पटवारी खुद चुनाव लड़ना नहीं चाहते है और वे अक्षय का नाम आगे कर रहे है। इंदौर मेें एक बड़े काॅलेज के संचालक अक्षय ने विधानसभा चुनाव में चार नंबर सीट से टिकट मांगा था, लेकिन तब उन्हें टिकट नहीं मिला था। दिल्ली में मध्य प्रदेश के बचे टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। दिल्ली की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी भी मौजूद है। इंदौर सहित प्रदेश की अन्य सीटों पर टिकट को लेकर जल्दी ही कांग्रेस घोषणा कर देगी।

विज्ञापन

पिछली बार पटवारी थे दावेदार

पिछले लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तब इंदौर लोकसभा सीट से जीतू पटवारी ने दावेदारी जताई थी। पटवारी तब सरकार में मंत्री भी थे, हालांकि तब कांग्रेस ने पंकज संघवी को टिकट दिया था। अब संघवी भाजपा में आ चुके है। प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण वे पूरे प्रदेश में चुनावी दौरे करेंगे, इसलिए वे इंदौर लोकसभा सीट से इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते है, लेकिन इंदौर से पार्टी उनके पंसद के नेता को टिकट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed