फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP's yatra took out in BRTS bus lane in Indore, buses moved outside

Indore: इंदौर में बीआरटीएस की बस लेन में निकाली भाजपा की यात्रा, बसें बाहर चली

Sun, 24 Nov 2024 01:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Nov 2024 01:03 PM IST
सार

साढ़े 11 किलोमीटर के बीआरटीएस के आठ जंक्शनों को पार कर यात्रा राजीव गांधी चौराहे तक बस लेन से गुजरी। इसके बाद यात्रा महू तक पहुंची और वेटनरी काॅलेज पर समाप्त हुई। आयोजकों का कहना है कि हमने यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी।

विज्ञापन
Indore: BJP's yatra took out in BRTS bus lane in Indore, buses moved outside
संविधान गौरव यात्रा ने नियमों का उल्लघंन कर दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में भाजपा की संविधान गौरव यात्रा ने नियमों का उल्लघंन कर दिया। यात्रा विजय नगर से राजीव गांधी चौराहा तक अन्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित बीआरटीएस बस लेन से निकाली। इस कारण आई बसें मोटर व्हीकल लेन में चली। बस स्टेशनों पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी इससे असुविधा हुई। सत्तारुढ़ पार्टी द्वारा निकाली गई यात्रा के कारण अफसर भी कुछ कहने से बच रहे है।

विज्ञापन

 

भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा की यात्रा बलजीत सिंह चौहान की अगुवाई में विजय नगर चौराहा से निकाली गई। मैदान में हजारों की संख्या में कारें व अन्य वाहन एकत्र थे। जिन पर तिरंगे झंडे लगे थे। जब यात्रा शुरू हुई तो अचानक कारें बीआरटीएस की बस लेन से गुजरने लगी। पूरी बस लेन में कारों ही कारों का काफिला नजर आने लगा। विजय नगर चौराहे पर ही थाना है, लेकिन पुलिस अफसरों ने आयोजकों को रोकने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन

 

साढ़े 11 किलोमीटर के बीआरटीएस के आठ जंक्शनों को पार कर यात्रा राजीव गांधी चौराहे तक बस लेन से गुजरी। इसके बाद यात्रा महू तक पहुंची और वेटनरी काॅलेज पर समाप्त हुई। आयोजकों का कहना है कि हमने यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी, हालांकि बस लेन से वाहन ले जाने को लेकर उन्होंने को लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।  इस मामले में ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी का कहना है कि यात्रा की अनुमति प्रशासन की तरफ से मिलती है। अनुमति किस मार्ग की थी। हम पता करवा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोर्ट की अनुमति के बगैर नहीं चल सकते बस लेन में वाहन

 

बीआरटीएस के संचालन में यह पहले से तय है कि बस लेन में सिर्फ आई बस और एम्बुलैंस ही चल सकती है। दूसरे वाहन बस लेन में नहीं चल सकते। इसके लिए कोर्ट से अनुमति जरुरी होती है,लेकिन नियमों को ताक पर रखकर पहली बार बीआरटीएस से राजनीतिक यात्रा निकाली गई। आपको बता दे कि हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीआरटीएस को हटाने का निर्णय लिया है। जल्दी ही नगर निगम इस मामले में कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed