फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Befriended by changing name, after rape pressured to change religion for marriage

Indore: अरशद ने हरीश बनकर की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

Fri, 20 Dec 2024 02:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 20 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

युवती को जब पता चला कि हरीश का असली नाम अरशद है तो वह हकीकत जानने के लिए उसके घर पहुंची। घर पर अरशद का भाई साबिर था। युवती ने विवाद किया तो साबिर उसे चाकू दिखाकर कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया।
 

विज्ञापन
Indore: Befriended by changing name, after rape pressured to change religion for marriage
आरोपी अरशद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम अरशद है, लेकिन वह हरीश बनकर युवती से मिलता रहा। अरशद युवती के साथ मंदिरों में जाकर दर्शन भी करता था। वह गणेश विसर्जन और दुर्गा विसर्जन के समय भी युवती के साथ जाता था, ताकि उसे पता न चले कि वह दूसरे धर्म का है।

विज्ञापन


युवती चंदन नगर क्षेत्र की रहने वाली है और आरोपी भी उसी इलाके में रहता है। आरोपी ने युवती के साथ कई बार संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो उसने कहा कि पहले धर्म परिवर्तन करना होगा। हकीकत पता चलने के बाद युवती नाराज हो गई तो आरोपी उसे धमकाने लगा। इसके बाद युवती ने थाने में जाकर शिकायत की। युवती को आरोपी के पिता, भाई और तीन महिलाओं ने भी धमकाया। वे युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अरशद के भाई ने भी किया दुष्कर्म
युवती को जब पता चला कि हरीश का असली नाम अरशद है तो वह हकीकत जानने के लिए उसके घर पहुंची। घर पर अरशद का भाई साबिर था। युवती ने विवाद किया तो साबिर उसे चाकू दिखाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती अपने घर पहुंची और गुमसुम रहने लगी। उसने मां को इस बारे में नहीं बताया। बाद में युवती हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के संपर्क में आई और थाने जाकर शिकायत की। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed