फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Authority will gift new bridges, annual budget will be presented on Wednesday

Indore: प्राधिकरण देगा नए ब्रिजों की सौगात, बुधवार को पेश होगा वार्षिक बजट

Tue, 18 Jun 2024 09:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Jun 2024 09:27 PM IST
सार

प्राधिकरण इस साल बड़े प्लाॅट बेचकर अपना खजाना भरेगा। सुपर काॅरिडोर के अलावा आईडीए की पुरानी स्कीम 114, 78 में भी कुछ बड़े प्लाॅट है, हालांकि शहरवासियों को 600 और 1 हजार वर्गफीट के प्लाॅटों केे टेंडरों का भी इंतजार है।

विज्ञापन
Indore: Authority will gift new bridges, annual budget will be presented on Wednesday
पिछले बजट में रखे गए खजराना ब्रिज का निर्माण पूरा हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकरण इस साल फिर तीन नए ब्रिज शहर में बनाएगा। इसका प्रावधान नए बजट मेें किया गया है, जो बुधवार को पेश किया जाएगा। आचार संहिता के कारण बजट मार्च में पेश नहीं हो सका था। ब्रिजों के अलावा मास्टर प्लान की सड़कें भी प्राधिकरण बनाएगा। ज्यादा फोकस एमआर-12 मार्ग पर रहेगा। एक नया ब्रिज भी इस मार्ग के रेलवे क्रासिंग पर बनेगा।

विज्ञापन

पिछले साल राजनीतिक बोर्ड था और छह हजार करोड़ का बजट प्राधिकरण ने जारी किया था। जिसमें से अधिकांश प्रोजेक्ट कागजों मेें ही सिमटे रहे। इस बार 1100 करोड़ रुपये का बजट प्राधिकरण पेश करेगा। महूनाका, कुमेर्डी और गांधी नगर में नए ब्रिज बनाए जाएंगे। वर्तमान में प्राधिकरण भंवरकुआ, खजराना, फूठी कोठी, और लवकुश चौराहे पर ब्रिज बना रहा है। लव कुश चौराहे को छोड़कर बाकी ब्रिजों पर नए साल में ट्रैफिक शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

बड़े प्लाॅटों की बिक्री पर रहेगा जोर

प्राधिकरण इस साल बड़े प्लाॅट बेचकर अपना खजाना भरेगा। सुपर काॅरिडोर के अलावा आईडीए की पुरानी स्कीम 114, 78 में भी कुछ बड़े प्लाॅट है, हालांकि शहरवासियों को 600 और 1 हजार वर्गफीट के प्लाॅटों केे टेंडरों का भी इंतजार है। पांच सालों से प्राधिकरण ने छोटे प्लाॅटों की एक साथ बिक्री नहीं की। प्राधिकरण ग्रीन बेेल्ट को विकसित करने के लिए शहरी हिस्से में सिटी फारेस्ट भी विकसित करेगा। शहर के सघन क्षेत्र में केबल कार के संचालन के लिए इस बार भी बजट जारी होगा, हालांकि पिछले साल भी बजट में इसका प्रावधान था, लेकिन कोई काम नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बजट के काम रहे कागजों मेें कैद

प्राधिकरण के पिछले बजट में सुपर काॅरिडोर पर स्टार्टअप पार्क, दस हजार की क्षमता का नया कन्वेंशन सेंटर, महिला उद्यमिता केंद्र, व्हाईट चर्च रोड पर एलिवेटेेड रोड जैैसे प्रोजेक्टों के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया था। जिसमें कुछ काम नहीं हुआ।



इस बार के बजट में यह प्रोजेक्ट नजर नहीं आएंगे। पिछले बजट में पांच ब्रिजों को मंजूरी दी गई थी। वह काम जारी है। इसके अलावा स्कीम-134 में वरिष्ठजनों के लिए अपार्टमेंट भी बनकर तैयार हो रहा है। स्कीम 140 मेें भी नया स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा राजेंद्र नगर में 25 करोड़ की लागत से नया सभागृृह भी बनकर तैयार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed