फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: ASI committed suicide by hanging in Mhow, was posted in Dhar

Indore: महू में एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, धार में थे पदस्थ

Mon, 03 Feb 2025 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Feb 2025 08:07 PM IST
सार

आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घर पर जांच के लिए पहुंचे। उन्हें कमरे में सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त किया है,ताकि फोन की जांच कर पता लगाया जा सके कि वे किन लोगों के संपर्क में थे।

विज्ञापन
Indore: ASI committed suicide by hanging in Mhow, was posted in Dhar
पुलिस अधिकारी ने महू में की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले में पदस्थ एएसआई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महू के किशनगंज में रहने वाले एएसआई अजीत मालवीय का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि उन्हें देखकर कभी नहीं लगा कि वे तनाव में है। रात को भी एक बजे तक उन्होंने परिजनों से सामान्य तौर पर बातचीत की और फिर सोने चले गए थे।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि सुबह जब देर तक अजीत ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अजीत रोशनदान के एंगल में दुपट्टे से फांसी पर लटके थे। अजीत धार जिले के सरदारपुर थाने की रिंगदोन चौकी के प्रभारी थे। रविवार को उनकी ड्यूटी धार भोजशाला में लगी था। शाम को वे ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। अजीत मूल रुप से इंदौर के सिरपुर के रहने वाले है। वे किशनगंज में अपनी पत्नी और दस साल के बेटे के साथ रहते थे।

विज्ञापन

 

नहीं मिला सुसाइड नोट

आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घर पर जांच के लिए पहुंचे। उन्हें कमरे में सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त किया है,ताकि फोन की जांच कर पता लगाया जा सके कि वे किन लोगों के संपर्क में थे और किसी तरह का कोई दबाव तो नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि पुलिस विभाग में पदस्थ अफसर और कर्मी लगातार आत्महत्याएं कर रहे है। चार दिन पहले बाणगंगा क्षेत्र में एक महिला आरक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा सात माह पहले एक महिला ट्रैफिक सूबेदार ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed