फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Arthav tops class 12 in Indore district, says he distanced himself from social media for studies

Indore: इंदौर जिले में अर्थव 12 वीं में पहले स्थान पर, बोले- पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी

Wed, 15 Apr 2026 06:54 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 15 Apr 2026 06:54 PM IST
सार

इंदौर केअथर्व देशमुख ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के पीसीएम विषय में जिले में प्रथम और प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है।सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देने वाले अथर्व ने कोई ट्यूशन नहीं लगाई थी।

विज्ञापन
Indore: Arthav tops class 12 in Indore district, says he distanced himself from social media for studies
अर्थव देशमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले में अथर्व देशमुख ने पीसीएम विषय में पहला और प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। एरोड्रम क्षेत्र निवासी अथर्व के पिता एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। अथर्व जेईई की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा के लिए अलग से कोई ट्यूशन नहीं लगाई, बल्कि सेल्फ स्टडी से ही सफलता पाई।

विज्ञापन

 

अथर्व कहते हैं कि मैं रोज दस से बारह घंटे पढ़ाई करता था और सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी, क्योंकि सोशल मीडिया के कारण वक्त काफी बर्बाद होता है। वे कहते हैं कि मुझे केमिस्ट्री विषय ज्यादा कठिन लगता था, इसलिए उसे मैं ज्यादा समय देता था। जहां परेशानी आती थी, उसे बार-बार पढ़ता था।

विज्ञापन


अथर्व ने कहा कि मेरी सफलता के पीछे मेरे माता-पिता और गुरुजनों का हाथ है। अथर्व ने कहा कि पढ़ाई के अलावा मैं दोस्तों के साथ खेलने के लिए भी समय निकालता था। कभी-कभी उनके साथ मैं क्रिकेट खेलने चला जाता था। मुझे उम्मीद तो थी कि अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन 97 प्रतिशत की उम्मीद नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर जिले का हाई स्कूल परिणाम 74 प्रतिशत रहा

 इंदौर जिले में हाईस्कूल का परिणाम 74.51 प्रतिशत रहा, जबकि आसपास के जिलों का परीक्षा परिणाम ज्यादा बेहतर रहा। दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजेंद्र नगर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कृष्णा खाजेकर मेरिट में प्रथम रही। राज्य मेरिट में वे नौवें स्थान पर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed