फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-anant-chaturdashi- झांकी-traffic-diversion-routes-police-advisory

इंदौर: दोपहर 3 बजे के बाद कई प्रमुख रास्ते बंद, शाम को निकलेगा झांकियों का कारवां, लाखों लोग आएंगे

Fri, 25 Sep 2026 07:02 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 25 Sep 2026 07:02 AM IST
सार

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर भव्य गणेश झांकी चल समारोह आयोजित किया जा रहा है। यातायात सुचारू रखने हेतु दोपहर 3 बजे से थ्री-लेयर पुलिस व्यवस्था लागू रहेगी। राजवाड़ा समेत कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे तथा परिवर्तित रूट तय किए गए हैं।

विज्ञापन
indore-anant-chaturdashi- झांकी-traffic-diversion-routes-police-advisory
पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ देखे झांकी मार्ग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

आज इंदौर में अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी शहर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों से गणेश जी की झांकियां डीआरपी लाइन चौराहा पर एकत्रित होंगी। इसके बाद झांकियां चिकमंगलूर चौराहा जाएंगी और फिर जेल रोड चौराहा, एम.जी. रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार से राजवाड़ा से मृगनयनी, नगर निगम होते हुए अपने-अपने स्थानों पर वापस लौट जाएंगी। इसके चलते शहर में कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे। ट्रैफिक डायवर्सन व्यवस्था लागू होने का समय दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अनंत चतुर्दशी का चल समारोह यातायात की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण ड्यूटी है। यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए थ्री-लेयर यातायात व्यवस्था तैयार की गई है, जिसके तहत निर्धारित डायवर्सन पॉइंट, पार्किंग स्थल एवं परिवर्तित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग
1. मरीमाता चौराहे से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की ओर जाने वाला यातायात भागीरथपुरा तिराहा से एम.आर.-4 होकर राजकुमार ब्रिज के नीचे से वल्लभ नगर तिराहा से जी.एस.आई.टी.एस. होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. जवाहर मार्ग से नंदलालपुरा चौराहा होकर यशवंत रोड चौराहा जाने वाला यातायात सैफी चौराहे से हाथीपाला, बड़ा रावला, थाना रावजी बाजार होकर जा सकेगा।
3. मधुमिलन चौराहा से नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, राजमोहल्ला चौराहा आदि की ओर जाने के लिए फॉरेस्ट तिराहा से अग्रसेन चौराहा होते हुए सपना-संगीता रोड का उपयोग कर सकेंगे।
4. रीगल चौराहा, लेफ्टिनेंट चौराहा से मरीमाता चौराहा जाने के लिए वल्लभ नगर तिराहा से राजकुमार ब्रिज के नीचे से होते हुए एम.आर.-4 मार्ग का उपयोग करते हुए भागीरथपुरा तिराहा से मरीमाता चौराहा की ओर जा सकेंगे।
5. रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज होकर मृगनयनी, राजवाड़ा, यशवंत रोड चौराहा की तरफ जाने के लिए जीपीओ चौराहा, फॉरेस्ट तिराहा से अग्रसेन चौराहा, सपना-संगीता रोड का उपयोग करें।
6. नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, रामलक्ष्मण बाजार चौराहा, नृसिंह बाजार चौराहा, जी. सच्चिदानंद, गौराकुंड चौराहा, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा, कृष्णपुरा पुल तक समस्त प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
7. ऐसे वाहन जो जवाहर मार्ग से आवागमन करना चाहते हैं, वे जवाहर मार्ग का उपयोग न करते हुए राजमोहल्ला चौराहा या मालगंज चौराहा से बियाबानी, दरगाह चौराहा तथा बियाबानी चौराहे से कलेक्टर चौराहे की ओर आ-जा सकेंगे।
8. ऐसे वाहन जो मल्हारगंज थाने से एम.जी. रोड होकर राजवाड़े से मृगनयनी जाना चाहते हैं, वे मल्हारगंज थाने से ए.सी.पी. कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी होते हुए सुभाष मार्ग से नगर निगम होकर आगे जा सकेंगे। 


प्रतिबंधित मार्ग
भागीरथपुरा तिराहा से भंडारी ब्रिज तिराहा की ओर प्रतिबंधित।
नगर निगम चौराहा से मृगनयनी चौराहा एवं चिकमंगलूर चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी की ओर प्रतिबंधित।
सैफी चौराहा से संजय सेतु चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
संजय सेतु चौराहा से नंदलालपुरा चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
नंदलालपुरा चौराहा से यशवंत रोड चौराहा पूर्णतः प्रतिबंधित।
मच्छी बाजार चौराहे से यशवंत रोड चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
दरगाह चौराहे से नरसिंह बाजार चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
मालगंज चौराहा से नरसिंह बाजार चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
बियावानी चौराहा से मालगंज चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
लोहार पट्टी से काँच मंदिर की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
टोरी कॉर्नर से मल्हारगंज थाने तथा गोराकुंडा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
गोवर्धन टेलर तिराहा से गोराकुंडा चौराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।

संपूर्ण चल समारोह मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध 
रामबाग से, महेश जोशी तिराहा से सुभाष चौक पानी की टंकी से ए.सी.पी. कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जी मंडी से दरगाह चौराहा से मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना तिराहा, गौतमपुरा तिराहा, कबूतरखाना चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन चल समारोह मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।
चल समारोह प्रारंभ होने से समाप्ति तक वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं रहेगी। 

भारी वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र
रीगल चौराहा से गांधी भवन चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
वल्लभ नगर तिराहा से राजकुमार ब्रिज, डीआरपी लाइन (दरगाह चौराहा) की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
पत्थर गोदाम से राजकुमार ब्रिज की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
पत्थर गोदाम से भंडारी ब्रिज के नीचे से डीआरपी लाइन की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
परदेशीपुरा तिराहा से भंडारी ब्रिज होकर डीआरपी लाइन चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
भागीरथपुरा तिराहा से शिवालय तिराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
मरीमाता चौराहा से इमली बाजार चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
बड़ा गणपति चौराहा से टोरी कॉर्नर तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
वायरलेस चौराहे से बड़ा गणपति चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
चंदन नगर चौराहे से गंगवाल चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
पटेल प्रतिमा चौराहा से संजय सेतु चौराहा की ओर प्रतिबंधित।
महूनाका चौराहा से कलेक्टर चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित।
गुलजार चौकी से कलेक्टर चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed