{"_id":"668e4f3cb6e6c6b356033ae7","slug":"indore-amit-shah-will-inaugurate-55-excellence-colleges-world-record-created-by-planting-11-lakh-saplings-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे अमित शाह, 11 लाख पौधे लगाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे अमित शाह, 11 लाख पौधे लगाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
Wed, 10 Jul 2024 03:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:29 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर से प्रदेश के 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इंदौर में पौधरोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इंदौर में एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ 14 जुलाई को होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर के कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिलों में कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज खोला जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन के संसदीय कार्य मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि एक्सीलेंस कॉलेज में विषय और रोजगारमूलक शिक्षा दी जाएगी। इन कॉलेजों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से प्रत्येक कॉलेज के लिए 22 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्रदेश सरकार भी बजट में राशि का प्रावधान करेगी।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में एक वृहद पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में पौधरोपण का कार्यक्रम जारी है। अभी करीब दस लाख पौधे लगाए जा चुके है। इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसमें ही 14 जुलाई को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसमें एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पौधे 11 घंटे में लगाए जाएंगे। इसके लिए 13 जुलाई से गड़ढे करने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान जनभागीदारी से चलाया जा रहा है। जनभागीदारी से 20 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इसमें सामाजिक संगठनों को जोड़ा गया है। उन्होंने सामाजिक महापुरुषों के नाम पर वनों के नाम रखे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश पौधारोपण के मामले में देश में पहला राज्य बनने जा रहा है। इंदौर में हर साल 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
