फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Alcoholism and molestation also took place in Indore's Sarafa market, traders took out a procession in

Indore: इंदौर के सराफा बाजार में भी शराबखोरी और छेड़छाड़, विरोध में उतरे व्यापारियों ने निकाला जुलूस

Fri, 27 Feb 2026 07:29 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 27 Feb 2026 07:29 PM IST
सार

इंदौर के सराफा बाजार में अवैध दलालों की बढ़ती सक्रियता और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं की सुरक्षा और बाजार की साख पर मंडराते खतरे को देखते हुए व्यापारियों ने मौन जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Indore: Alcoholism and molestation also took place in Indore's Sarafa market, traders took out a procession in
प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सोना-चांदी के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र इंदौर के सराफा बाजार में कई असामाजिक तत्व अवैध दलाल बनकर घूम रहे हैं। वे शराबखोरी भी करते हैं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन



इस तरह के मामले सामने आने पर शुक्रवार को सराफा व्यापारियों ने बाजार में मौन जुलूस निकाला और पुलिस अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना था कि बाजार में जो अवैध दलाल नजर आएं, पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचे।
विज्ञापन

 

सराफा में सोने-चांदी, हीरे-जवाहरात की खरीदी-बिक्री का काम होता है। कई परिवार सोना बेचने भी आते हैं और उनसे दलाल संपर्क करते हैं। सराफा में एक दलाल एसोसिएशन भी बनी है और उनमें पंजीकृत सदस्यों के परिचय पत्र भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों ने कहा कि बाजार में कई दलाल अवैध रूप से काम कर रहे हैं। वे खुद भी चोरी का सोना खरीद लेते हैं और फिर किसी व्यापारी का नाम ले लेते हैं। इसके अलावा महिलाओं पर भी अपनी तय दुकानों पर चलने के लिए दबाव बनाते हैं।
 

व्यापारियों ने कहा कि गत दिनों दो दलालों ने मार्केट में शराब के नशे में विवाद भी किया था। अक्सर बाजार बंद होने के बाद दलाल बाजार में रहते हैं और नशाखोरी भी करते हैं। व्यापारी बड़ा सराफा पर एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था- बाजार को गुंडागर्दी से मुक्त करो, महिलाओं के लिए बाजार सुरक्षित रहे।




मौन जुलूस के रूप में व्यापारी सराफा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के सचिव बसंत सोनी ने कहा कि हमने पुलिस अफसरों से मांग की है कि वे बाजार में गश्त करें और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करें। यदि वे खुद को दलाल बताते हैं तो उनके परिचय पत्र देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed