फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Airstrike was celebrated in Indore, traders at 56 shops did not take money from customers in happiness

Indore: इंदौर में मना एयर स्ट्राइक का जश्न, 56 दुकान पर व्यापारियों ने खुशी में नहीं लिए ग्राहकों से पैसे

Wed, 07 May 2025 09:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 07 May 2025 09:56 AM IST
सार

इंदौर में एयर स्ट्राइक के मौके पर सुबह 56 दुकान में जश्न जैसा माहौल था। व्यापारियों ने ग्राहकों को मिठाई खिलाई और नाश्ते के पैसे नहीं लिए। अन्य क्षेत्रों में भी भारत की सैन्य कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए जश्न मना।

विज्ञापन
Indore: Airstrike was celebrated in Indore, traders at 56 shops did not take money from customers in happiness
व्यापारियों ने खिलाए लड्डू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक का जश्न इंदौर में मनााया गया। सुबह कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर और नाच गा कर अपनी खुशियों का इजहार किया। इंदौर की फूड स्ट्रीट 56 दुकान पर सुबह जो लोग नाश्ता करने पहुंचे।उनसे व्यापारियों ने पैसे नहीं लिए।

विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें: सुशील की पत्नी ने कहा, आतंकियों के आकाओं को भी मारे भारत, उनके चेहरे पर भी खौफ दिखना चाहिए
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों से कहा गया कि आपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने आंतकी ठिकानों को नष्ट किया है। यह देश के लिए खुशी का पल है। यहां एनसीसी केडेट्स भी आए थे। उनका भी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी गुंजन जोशी ने मुंह मीठा किया। इंदौर के मेघदूत उपवन के मार्निंंग वाॅकर ग्रुप ने भी कराअेाके पर देशप्रेम से जुड़े गीत गाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं अन्य स्थानों पर भी जश्न मना।  

संत शंख बजाकर फहराएंगे तिरंगा

इंदौर के रीगल तिराहे पर संत समाज भी साथ में एयर स्ट्राइक का जश्न भी मनाएगा। महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज ने बताया कि शंख बजाकर संत रीगल तिराहे पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा मिठाई भी बांटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed