फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After the murder of BJP leader, the accused went to Mandideep on bike, police arrested

Indore: भाजपा नेता की हत्या के बाद आरोपी बाइक से चले गए थे मंडीदीप, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Mon, 24 Jun 2024 05:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 24 Jun 2024 05:03 PM IST
सार

चिमनबाग में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के बाद आरोपी अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ ने छुपने के लिए अपने एक रिश्तेदार का घर चुना। जिस बाइक पर सवार होकर वे मोनू पर फायर करने आए थे, उसी बाइक पर वे मंडीदीप जा पहुंचे।

विज्ञापन
Indore: After the murder of BJP leader, the accused went to Mandideep on bike, police arrested
भाजपा नेता की हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश बता रही है,हालांकि एक भाजपा नेता पर भी पुलिस को शंका है, लेकिन अभी पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन



आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उनके हाथ पैर में चोट भी आई है। पुलिस का कहना है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी भाग रहे थे और गिरने से उन्हें चोट आई है।

विज्ञापन

चिमनबाग में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के बाद आरोपी अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ ने छुपने के लिए अपने एक रिश्तेदार का घर चुना। जिस बाइक पर सवार होकर वे मोनू पर फायर करने आए थे, उसी बाइक पर वे मंडीदीप जा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता लगा लिया और सुबह मंडीदीप पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। सोमवार दोपहर दोनो को पुलिस इंदौर लाई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर ली है। पुलिस आरोपियों से यह भी पता लगा रही है कि उन्हें यह पिस्टल कहां से मिली।

यात्रा निकालने से पहले हत्या

मोनू की रविवार को हत्या हो गई। उस दिन वह भगवा वाहन रैली निकालने वाला था। हत्या के लिए इस दिन को आरोपियों ने क्यों चुना। इस एंगल से भी अफसर कारणों का पता लगा रहे है। बताया जा रहा है कि मोनू के राजनीति में बढ़ते दखल के कारण कुछ लोग उससे ईष्या करने लगे थे। राजनीतिक रंजिश भी हत्या की एक वजह पुलिस मान रही है। आरोपियों के संबंध किन नेतागणों से है। इसकी भी पड़ताल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed