फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After rats, a cat was spotted at Indore's MY Hospital, with cages set up to catch it.

Indore: इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के बाद नजर आई बिल्ली, पकड़ने के लिए लगे पिंजरे

Thu, 19 Feb 2026 06:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 19 Feb 2026 06:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय की ओपीडी में बिल्ली और उसके बच्चों की मौजूदगी ने प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर दी है। दो बच्चों को पकड़ लिया गया है। बिल्ली कई दिनों से देखी जा रही है।

विज्ञापन
Indore: After rats, a cat was spotted at Indore's MY Hospital, with cages set up to catch it.
एमवाय अस्पताल में बिल्ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय के परिसर में कुत्ते और वार्ड में चूहे अक्सर नजर आते हैं, लेकिन अब एक वार्ड में एक बिल्ली अपने बच्चों के साथ घूमती नजर आई। उनकी देखभाल कुछ कर्मचारी भी कर रहे हैं। एमवाय प्रबंधन ने बिल्ली के वार्ड में घूमने की घटना को गंभीर माना है और उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

एमवाय अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर अक्सर लापरवाही बरती जा रही है। हाल ही में अस्पताल के सामने सड़क पर दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाती नजर आईं, तो अब ओपीडी विभाग में बिल्ली नजर आई है। छह माह पहले इसी अस्पताल में चूहों ने दो नवजात बच्चियों के अंग कुतरे थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। यह मामला काफी गरमाया था और विभाग के छह कर्मचारियों को हटा दिया गया था। इस बार अस्पताल में बिल्लियों की मौजूदगी ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 

एमवाय अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में एक बिल्ली अक्सर तीन बच्चों के साथ नजर आती है। कुछ मरीजों ने बिल्ली का वीडियो भी बनाया है। बताया जा रहा है कि दस दिन पहले बिल्ली ने अस्पताल में ही बच्चों को जन्म दिया है और वे इधर-उधर घूमते रहते हैं। मरीजों ने एचआईवी संक्रमित मरीजों के वार्ड और दवा कक्ष में भी कई बार बिल्ली को देखा है। इस मामले में एमवाय अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि हाउसकीपिंग कंपनी को बिल्लियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पिंजरे लगाए जाएंगे और अब तक बिल्ली के दो बच्चों को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर के एमवाय अस्पताल में पूर्व में हुई चूहाकांड की घटना ने काफी तूल पकड़ा था, जिससे राजनीति भी गरमा गई थी। जयस ने तीन दिनों तक अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया था और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी अस्पताल का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed