फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Accident News: Bus overturned on Khandwa road, many passengers injured, Collector gave instructions for action against the travel owner

Indore Accident News: खंडवा रोड पर पलटी बस, कई यात्री घायल, कलेक्टर ने दिए ट्रैवल्स मालिक पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 25 Jun 2022 12:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

खंडवा रोड पर दो दिन में दूसरा बस हादसा हुआ। मंडलेश्वर से इंदौर जा रही बस सड़क किनारे पलट गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Indore Accident News: Bus overturned on Khandwa road, many passengers injured, Collector gave instructions for action against the travel owner
इस तरह पलटी बस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा रोड पर विगत दिनों हुए हादसे के बाद शनिवार को फिर से हादसा हो गया। कसरावद से इंदौर जा रही बस चोरल और बाईग्राम के बीच शारदा ढाबे के पास पलट गई। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। हालांकि घटना की विस्तृत  जानकारी नहीं मिली मगर यह बात सामने आई है कि तेज गति और ओवरटेकिंग के कारण यह हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कसरावद से इंदौर आ रही मालवीय ट्रैवल्स की बस तेज रफ्तार में थी। इसके कारण वह सड़क से नीचे उतरी और पलट गई। इसमें तीन-चार यात्रियों के घायल होने की सूचना है। अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस 108 से महू के अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि गुरुवार को भी सिमरोल में बस 50 फीट गहरी खाई जा गिरी थी। इसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। इसके बाद शनिवार को फिर से बस पलटने की घटना हो गई। 
विज्ञापन


बस हादसे की जानकारी मिलने पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने एडीएम पवन जैन और आरटीओ रघुवंशी को तत्काल मौक़े पर भेजा है। उन्होने नागरिकों की जान से खिलवाड़ करने पर संबंधित ट्रेवल्स  के मालिक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने उपरोक्त बस सर्विस की सभी बसों के इंदौर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।  कलेक्टर ने दुर्घटना की सम्पूर्ण जाँच कर अवगत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed