फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Abhyas Mandal's lecture series from August 29, many celebrities of the country will participate

Indore: अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला 29 अगस्त से, देश की कई हस्तियां होंगी शामिल

Sun, 28 Jul 2024 04:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

यह व्याख्यानमाला 29 अगस्त से 5 सितंबर तक जाल सभागृह में आयोजित होगी। व्याख्यानमाला का शाम 6.30 बजे शुरू होगी। इसमेें शहरवासी शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि इंदौर में अभ्यास मंंडल की स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी।
 

विज्ञापन
Indore: Abhyas Mandal's lecture series from August 29, many celebrities of the country will participate
अभ्यास मंडल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 29 अगस्त से अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला शुरू होगी। संस्था की यह 63 वीं व्याख्यानमाला हैै। अभी तक देश की कई प्रसिद्ध हस्तियां वक्ता के रुप में इस व्याख्यानमाला मेें शामिल हो चुकी हैै। इसकी तैयारियों को लेकर जालसभा गृह में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि व्याख्यानमाला से ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग को जोड़ा जाए और युवा सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

विज्ञापन


बैैठक में वैशाली खरे, शफी शेख, कुणाल भंवर, ग्रीष्म्रा त्रिवेदीने सुझाव दिए। बैठक में संयोजक अशोक कोठारी व सचिव माला सिंह ने बताया कि इस बार व्याख्यानमाला में शामिल होने के लिए मालिनी अवस्थी,डाॅ. विका महात्मे, सुप्रीम कोर्ट न्यायधीश राजेश बिंदल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, पूर्व आईएएस संजीव चौपड़ा व न्यूज एंकर श्वेता सिंह की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


यह व्याख्यानमाला 29 अगस्त से 5 सितंबर तक जाल सभागृह में आयोजित होगी। व्याख्यानमाला का शाम 6.30 बजे शुरू होगी। इसमेें शहरवासी शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि इंदौर में अभ्यास मंंडल की स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास मंडल ने व्याख्यानमाला के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे बुनियादी मुद्दों को उठाने के अलावा अलावा अर्थशास्त्र, साहित्य,खेल, राजनीति, सुनियोजित विकास जैसे विषयों पर भी वैचारिक अभियान चलाए है। अभ्यास मंडल ने नर्मदा आंदोलन मेें अग्रणी भूमिका निभाई। इसके अलावा कान्ह नदी शुद्धिकरण के लिए भी लगातार अभियान चलाया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed