फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A youth unhappy with divorce hanged himself, had done love marriage three months ago

Indore: तलाक से दुखी युवक ने लगा ली फांसी, तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था

Tue, 06 May 2025 12:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 06 May 2025 12:33 PM IST
सार

राजकुमार एक दफ्तर में काम करता था। वहां उसकी पहचान मुस्कान नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और शादी करने का फैसला लिया। बताते है कि मुस्कान को गंभीर बीमारी थी, इस कारण राजकुमार के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन
Indore: A youth unhappy with divorce hanged himself, had done love marriage three months ago
इंदौर में युवक ने फांसी लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र में एक युवक ने तलाक से दुखी होकर फांसी लगा ली। युवक ने जिस युवती से कुछ माह पहले प्रेम विवाह किया था, उससे विवाद शुरू हो गए। दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, लेकिन इस बार से युवक राजकुमार पिता गुलशन पाटिल इतना तनाव में आ गया है कि उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उसने दो बार पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:  इंदौर में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, हाथ में थे कट के निशान

विज्ञापन

राजकुमार एक दफ्तर में काम करता था। वहां उसकी पहचान मुस्कान नामक युवती से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और शादी करने का फैसला लिया। बताते है कि मुस्कान को गंभीर बीमारी थी, इस कारण राजकुमार के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। राजकुमार ने परिवार वालों को बताए बगैर प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे। दो माह में राजकुमार ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने दोनो के बीच तलाक करवा दिया। इसके बाद से वह तनाव में था और उसने जान दे दी। वह परिवार का इकलौता लड़का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

माता-पिता बाहर गए थे

राजकुमार के माता-पिता एक समारोह में खरगोन गए थे। वह अपनी बहन और जीजाजी के साथ था। जीजा रवि ने बताया कि रात को हमने साथ में खाना खाया। उसकी बातों से नहीं लगा कि वह गंभीर तनाव में है। कुछ देर बाद बिजली गुल हो गई। वह उपर के रुम में सोने का बोलकर चला गया। एक घंटे बाद हम कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। राजकुमार को फांसी के फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की तलाशी, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed