फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young man fell headlong from the roof of a loading rickshaw in Indore and died.

Indore: इंदौर लोडिंग रिक्शा की छत से सिर के बल गिरा युवक, हो गई मौत

Sun, 15 Feb 2026 06:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Feb 2026 06:56 PM IST
सार

साजिद काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से गिर पड़ा था। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे सिर पर अंदरुनी चोट आई थी।

विज्ञापन
Indore: A young man fell headlong from the roof of a loading rickshaw in Indore and died.
वाहन से गिरकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पलासिया थाना क्षेत्र स्थित विनोबा नगर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी सप्लाई करने वाले वाहन की छत पर काम कर रहे 25 वर्षीय चालक साजिद की मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के अकोला का निवासी था। साजिद काम करते समय नीचे गिर गया था। घटना के बाद मृतक के साथियों और परिजनों ने एमवाय अस्पताल के स्टाफ और वाहन मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार साजिद कुछ समय पहले ही अंकित नामक व्यापारी के यहां बतौर ड्राइवर भर्ती हुआ था। शनिवार को काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे सिर में अंदरुनी चोट आई थी। इस कारण उसकी मौत हो गई। साथियों का कहना है कि अस्पताल में अफसरों का दौरा था। इस कारण समय पर साजिद को इलाज नहीं मिल सका। स्टाॅफ दौरे की तैयारियों में जुटा था। उधर, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लापरवाही पाए जाने पर वाहन मालिक पर केस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


छत से गिरी महिला
शनिवार रात चंदन नगर क्षेत्र की ग्रीन पार्क काॅलोनी में एक महिला छत से गिर पड़ी। वह गंभीर रुप से घायल हुई है। 25 वर्षीय महिला शिफा की छह माह पहले ही शादी हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसे सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed