फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A teenager who had gone to the balcony to dry wet clothes died after falling, fell from the third floo

Indore: गीले कपड़े सुखाने बालकनी में गई किशोरी की गिरने से मौत, संतुलन बिगड़ने पर तीसरी मंजिल से गिरी

Sun, 13 Oct 2024 01:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Oct 2024 01:50 PM IST
सार

बालकनी की ऊंचाई कम थी। इस कारण वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। आवाज सुनकर बिल्डिंग के लोग बाहर आए। पायल के परिजन उसे लेकर रात को एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जो मौत की वजह बनी।

विज्ञापन
Indore: A teenager who had gone to the balcony to dry wet clothes died after falling, fell from the third floo
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भूरी टेकरी की एक बिल्डिंग से गिर कर एक नाबालिग की मौत हो गई। वह रात को गिले कपड़े सुखाने गैलरी में गई थी। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से जमीन पर आकर गिर पड़ी। परिजन उसे घायल अवस्था में एमवाया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर, कमर और सिर पर गंभीर चोेटे आई थी।

विज्ञापन

 

घटना शनिवार रात 12 बजे की है। भूरी टेकरी में रहने वाले रामेश्वर बड़गुर्जर की बेटी पायल ने रात को ओंकारेश्वर  से आई थी। इसके बाद पायल कपड़े सुखाने के लिए बालकनी में गई। यहां अचानक उसका पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ा।

विज्ञापन

 

बालकनी की ऊंचाई कम थी। इस कारण वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। आवाज सुनकर बिल्डिंग के लोग बाहर आए। पायल के परिजन उसे लेकर रात को एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जो मौत की वजह बनी। पायल अपने परिजनों के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने  ओंकारेश्वर गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने गीले कपड़े बाहर सुखाए थे। पायल की तीन बहनें है। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से मौत

इंदौर के देवगुराडि़या में कार की टक्कर से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। वह मंडी में सुबह सब्जी लेने गया था और सब्जियां भरकर वह बाइक से लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम कैलाश मीणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed