Indore: इंदौर की एक सड़क जोड़ेगी तीन रेलवे स्टेेशन और दो बस स्टैंड, शुरू होगा निर्माण
आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क के चार किलोमीटर हिस्से का काम होना हैै। दस साल पहले यह सड़क इंदौर विकास प्राधिकरण ने बनाई थी,लेकिन अब इसकेे निर्माण का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है। यह सड़क फोरलेन बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले सिंहस्थ के समय बनी आधी एमआर-4 सड़क को तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले से पहले पूरा किया जाएगा। यह सड़क लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से कुर्मेड़ी पर बने नए बस स्टेशन तक बनेगी।
इसके बाद यह सड़क दो बस स्टैंड और मुुख्य रेलवे स्टेशन, लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन और पार्क रोड रेलवे स्टेशन तक जुड़ेगी। जिन 23 सड़कों का निर्माण नगर निगम कर रहा है। उसमें इसका निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा।
आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क के चार किलोमीटर हिस्से का काम होना हैै। दस साल पहले यह सड़क इंदौर विकास प्राधिकरण ने बनाई थी,लेकिन अब इसकेे निर्माण का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है। यह सड़क फोरलेन बनेगी और इसके निर्माण के बाद विजय नगर, परदेशीपुरा, सुखलिया ग्राम व श्रमिक क्षेत्र का ट्रैैफिक डायवर्ट होगा।
वाहन एमआर-10 से सीधे मालवा मिल, रीगल प्रतिमा, भागीरथपुरा की तरफ जा सकेंगे। यह सड़क नाले के किनारे बनेगी। पिछली बार इस सड़क के निर्माण के लिए सिंहस्थ मद से 30 करोड़ रुपये इंदौर विकास प्राधिकरण को मिले थेे, लेकिन बाधक हिस्से नहीं हट पाने के कारण दो लेन सड़क ही बन पाई थी। इस सड़क के लिए रेल विभाग ने भी प्राधिकरण को जमीन दी थी।
बड़े पैमाने पर हटेंगे बाधक निर्माण
इस सड़क में सबसे बड़ी बाधा भागीरथपुरा बस्ती है। यहां करीब 200 से ज्यादा निर्माण बाधक हैै। सड़क की जद में आ रहे निर्माणों को नोटिस दिया गया है, लेकिन अभी तक लोगों ने स्वेच्छा से निर्माण नहीं हटाए हैै। जल्दी ही उन्हें हटाया जाएगा। दो माह के भीतर सड़क के निर्माण का लक्ष्य रखा है।
