फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A medical college will open in the labour-intensive area of Indore, with the National Medical Commis

Indore: इंदौर के श्रमिक क्षेत्र में खुलेगा मेडिकल काॅलेज, ईएसआई को नेशनल मेडिकल कमीशन से मिली मंजूरी

Sun, 12 Oct 2025 08:26 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 Oct 2025 08:26 AM IST
सार

नंदानगर में 40 साल पहले ईएसआई अस्पताल खुला था। इसे बीमा अस्पताल कहा जाता था। इसकी बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी थी। जिसे तोड़कर नया अस्पताल बनाया गया। अस्पताल शुरू होते ही मेडिकल काॅलेज बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू किया जा चुका था। 

विज्ञापन
Indore: A medical college will open in the labour-intensive area of Indore, with the National Medical Commis
ईएसआई अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब दूसरा सरकारी मेडिकल काॅलेज खुलने जा रहा है। यह सौगात श्रमिक क्षेत्र को मिलने जा रही है। राज्य बीमा कर्मचारी निगम (ईएसआई) को नेशनल मेडिकल कमीशन से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। काॅलेज में अगले साल से प्रवेश दिए जा सकते है।

विज्ञापन

 

बीते दस वर्षों से इस परिसर में मेडिकल काॅलेज खोले जाने की कवायद की जा रही थी, लेकिन पहले इसके लिए ज्यादा जमीन के नियम थे, नियमों में बदलाव होते ही ईएसआई मंजूरी के दायरे में आ गया। साल भर पहले ही 300 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड की अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। अस्पताल का वचुअली शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। शुभारंभ के समय आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को जोड़ने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन

 

यहां रोज सैकड़ों बीमा धारक मरीज इलाज के लिए आते है। इस कारण मेडिकल विद्यार्थियों को प्रैक्टिस के लिए भी परेशानी नहीं आएगी। नए शैक्षणिक सत्र में 50 विद्यार्थियों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। काॅलेज के लिए ईएसआई ने 100 सीटों के लिए आवेदन दिया था। माना जा रहा है भविष्य में अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

60 एकड़ में फैला है परिसर

नंदानगर में 40 साल पहले ईएसआई अस्पताल खुला था। इसे बीमा अस्पताल कहा जाता था। इसकी बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी थी। जिसे तोड़कर नया अस्पताल बनाया गया। अस्पताल शुरू होते ही मेडिकल काॅलेज बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू किया जा चुका था। इस अस्पताल में 20 से ज्यादा इमरजैंसी बेड, दो अेापीडी और पैथलाॅजी लैब है। अस्पताल व काॅलेज परिसर 60 एकड़ में फैला हुआ है। फिलहाल एमबीबीएस पाठ्यक्रम की ही पढ़ाई होगी। काॅलेज के अलावा छात्र व छात्रा के लिए अलग-अलग मेडिकल होस्टल, मैस,लाइब्रेरी भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed