Indore: स्कूल में डेकोरेशन करने आए मजदूर ने दो महिला टीचरों से की छेड़छाड़, पुलिस के हवाले किया
तीन साल पहले पलासिया क्षेत्र में हुए रवि अरोरा हत्याकांड के आरोपी आदित्य बौरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह जेल चले गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह कोर्ट पेशी से गायब हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पलसीकर क्षेत्र के एक स्कूल में दो महिला टीचरों से छेड़छाड़ और बेड टच का मामला सामने आया है। स्कूल में वार्षिक समारोह की तैयारी चल रही थी। डेकोरेशन करने के लिए एक मजदूर भी स्कूल परिसर में आया था। छुट्टी होने के बाद दो महिला टीचर भी तैयारियों में जुटी थी। टीचर जब छत पर थी तो आरोपी संदीप शर्मा भी वहां पहुंच गया और धमकाने लगा।
आरोपी उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता रहा। एक टीचर ने काॅल किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह टीचरों ने पुलिस को सूचना पहुंचाई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला टीचरों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
नशे में था आरोपी
स्कूल में होने वाले वार्षिक समारोह का जिम्मा स्कूल प्रबंधन ने जिसे दिया था उसने नशा करने वाले मजदूर को भेजा। वह नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और टीचरों को अकेला देखकर उनके मन में गलत ख्याल आने लगे और वह टीचरों को परेशान करने लगा। पुलिस के आने के बाद आरोपी युवक की धुनाई भी हुई। अब आरोपी हवालात में है।
पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
तीन साल पहले पलासिया क्षेत्र में हुए रवि अरोरा हत्याकांड के आरोपी आदित्य बौरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह जेल चले गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह कोर्ट पेशी से गायब हो गया। कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया था। पुलिस को आरोपी घर पर ही मिला।
