{"_id":"677109fec72595aa5e028733","slug":"indore-a-gas-tanker-hit-a-two-wheeler-in-indore-two-friends-died-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के मांगलिया इलाके में गैस से भरे टैंकर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के मांगलिया इलाके में गैस से भरे टैंकर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
Sun, 29 Dec 2024 02:06 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:06 PM IST
सार
टैंकर का पहिया चंद्रकांत के शरीर से गुजर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पीछे आ रहे विपिन ने विकास को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में एक गैस टैंकर की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अलग-अलग फैक्टरी में काम करते थे। वहां से लौटते समय सांची दूध के डिपो के पास यह हादसा हो गया। दोनों एक एक्टिवा पर सवार थे। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्षिप्रा थाना पुलिस के अनुसार हादसे में विकास राणावत और चंद्रकांत की मौत हो गई। विकास का भाई विपिन भी साथ था, लेकिन उसने विकास को चंद्रकांत के साथ एक्टिवा पर जाने को कहा था। दोनों कुछ ही दूरी पर आए थे, तभी एक टैंकर ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मार दी। टैंकर का पहिया चंद्रकांत के शरीर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रहे विपिन ने विकास और चंद्रकांत को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने टैंकर के जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
ढाई साल पहले हुई थी विकास की शादी
विकास की ढाई साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी, एक बेटा भाई और मां है। चंद्रकांत इकलौता था। दो साल पहले ही उसके पिता की मौत हो गई थी। चंद्रकांत एक दवा फैक्टरी में काम करता था। वह विकास और विपिन का दोस्त था। चंद्रकांत की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
