फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A drunken youth was smoking beedi while sleeping, the bed caught fire, the pet dog also got burnt.

Indore: शराबी युवक सोते समय पी रहा था बीड़ी, बिस्तर ने पकड़ ली आग, पालतु श्वान भी जला

Sat, 20 Apr 2024 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 20 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

घटना शुक्रवार रात की है।कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में रहने वाला दीपक कोरी नामक युवा के रात को घर आया था। वह परिवार से अलग रहता था और नशे करने का आदि था दीपक प्लबंर था। उसने काफी शराब पी रखी थी घर आने के बाद उसने बीड़ी जलाई।

विज्ञापन
Indore: A drunken youth was smoking beedi while sleeping, the bed caught fire, the pet dog also got burnt.
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के कुलकर्णी नगर क्षेत्र में एक युवक की जलने से मौत हो गई। युवक शराब के नशे में था और सोने से पहले उसने घर मे बीड़ी पी थी। उसे नींद लग गई और बीड़ी के कारण बिस्तर ने आग पकड़ ली और फिर कमरे के दूसरे हिस्से भी जलने लगे। मकान में एक पालतू श्वान भी बंधा हुआ था। जलने से उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात की है।कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में रहने वाला दीपक कोरी नामक युवा के रात को घर आया था। वह परिवार से अलग रहता था और नशे करने का आदि था दीपक प्लबंर था। उसने काफी शराब पी रखी थी घर आने के बाद उसने बीड़ी जलाई।

विज्ञापन


ज्यादा नशा करने के कारण उसे नींद लग गई और बीड़ी की चिंगारी के कारण बिस्तर में आग लग गई। इससे दीपक जल गया। वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। धीरे-धीरे मकान ने भी आग पकड़ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुआं उठता देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वे दीपक को बचाने भीतर नहीं जा सके। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने कमरे के भीतर जाकर देखा तो दीपक और बंधे हुए श्वान का शव जला हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed