फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A doctor was shot dead in Indore, the miscreants had come posing as patients

Indore: इंदौर में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए थे बदमाश

Sat, 28 Dec 2024 08:44 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Dec 2024 08:44 AM IST
सार

डाॅक्टर सुनील साहू ने तीन माह पहले ही कुंदननगर में क्लीनिक खोला था। सुनील मूलत: गुना के रहने वाले थे। वे दिन में एक अस्पताल में नौकरी करते थे और शाम को अपने घर पर क्लीनिक संचालित करते थे।

विज्ञापन
Indore: A doctor was shot dead in Indore, the miscreants had come posing as patients
क्लीनिक में डाॅक्टर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर की तीन नकबपोश युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे कौन थे और हत्या क्यों की। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर अपने मकान में ही क्लिनिक संचालित करते थे। हत्यारे मरीज बनकर आए थे। उन्होंने अपना इलाज कराया, फिस चुकाई।

विज्ञापन

 

डाक्टर ने गल्ले से पैसे निकाले तो एक बदमाश ने पिस्तल तानी और रुपये मांगे। डाॅक्टर ने इनकार कर दिया तो बदमाश ने सीने में गोली मार दी। घटना के समय क्लीनिक पर डाॅक्टर का कर्मचारी भी मौजूद था। बदमाशों ने उससे मोबाइल छिन लिया था।

विज्ञापन

 

राजेंद्र नगर के कुंदन नगर में देर रात इस घटना को बाइक पर आए दो बदमाशों ने अंजाम दिया। डॉक्टर सुनील साहू की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।आशंका है कि लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। डॉक्टर को गोली मारी गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर गए पुलिस अफसर आस पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रहे है, ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता कर रही है कि डॉक्टर की किसी से रंजिश तो नहीं थी। आपको बता दे कि इंदौर में 12 घंटे में यह दूसरी हत्या है।

 

तीन माह पहले खोला था क्लीनिक

डाॅक्टर सुनील साहू ने तीन माह पहले ही कुंदननगर में क्लीनिक खोला था। सुनील मूलत: गुना के रहने वाले थे। वे दिन में एक अस्पताल में नौकरी करते थे और शाम को अपने घर पर क्लीनिक संचालित करते थे। दो साल पहले उन्होंने इंदौर की एक युवती से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed