फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A delightful journey through the valleys awaits—the Patalpani-Kalakund Heritage Train will now run fiv

इंदौर: वादियों का सफर होगा सुहाना, पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी

Mon, 28 Sep 2026 09:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 28 Sep 2026 09:16 PM IST
सार

पातालपानी-कालाकुंड के खूबसूरत सफर का मजा अब सप्ताह में पांच दिन लिया जा सकेगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन के संचालन के दिन बढ़ा दिए हैं। 30 सितंबर से ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

विज्ञापन
Indore: A delightful journey through the valleys awaits—the Patalpani-Kalakund Heritage Train will now run fiv
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रदेश के एकमात्र रेलवे हेरिटेज ट्रैक पातालपानी-कालाकुंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन के बजाय पांच दिन चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने 30 सितंबर से ट्रेन को मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हेरिटेज ट्रेन की सेवा अब सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध रहेगी। ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के समय, ठहराव और कोच कंपोजीशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़े हुए दिनों के लिए यात्री 29 सितंबर से बुकिंग करा सकेंगे।

विज्ञापन

पिछले माह शुरू हुई थी सेवा

हेरिटेज ट्रेन को पिछले माह शुरू किया गया था। शुरुआत से पहले इसके ट्रायल रन किए गए थे, जिसके बाद यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू की गई। कालाकुंड जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्षाकाल में पातालपानी और कालाकुंड की हरी-भरी वादियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। यात्रियों की इसी बढ़ती रुचि को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन के संचालन के दिन तीन से बढ़ाकर पांच कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

10 किलोमीटर का रोमांचक सफर

पातालपानी से कालाकुंड के बीच करीब 10 किलोमीटर का यह हेरिटेज ट्रैक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ रेलवे की विरासत का भी अहसास कराता है। ट्रेन पातालपानी झरने और पहाड़ियों के बीच से गुजरते हुए कालाकुंड स्टेशन पहुंचती है। रास्ते में यात्रियों को झरने, पहाड़, नदी, सुरम्य वादियां और करीब 100 साल पुराना रेलवे ब्रिज देखने को मिलता है। ट्रेन तीन सुरंगों से होकर भी गुजरती है।

पातालपानी स्टेशन चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है, जिससे यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता। कालाकुंड पहुंचने के बाद शाम को ट्रेन यात्रियों को लेकर वापस महू स्टेशन के लिए रवाना होती है। अब पांच दिन ट्रेन चलने से ज्यादा पर्यटकों को इस खूबसूरत रेल सफर का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed