फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 63 percent voting in the Gurusingh Sabha elections of Sikh community, counting of votes will take plac

Indore:सिख समाज की गुरुसिंघ सभा के चुनाव में 63 प्रतिशत वोटिंग, मतगणना शुुक्रवार को होगी

Thu, 07 Nov 2024 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Nov 2024 09:01 PM IST
सार

सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ। चारों मतदान केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात था। चुनाव मेें खालसा फतेह पैनल और खंडा पैनल के बीच कड़ी टक्कर है।

विज्ञापन
Indore: 63 percent voting in the Gurusingh Sabha elections of Sikh community, counting of votes will take plac
गुरुसिंघ सभा के चुनाव संपन्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सिख समाज के गुरुसिंघ सभा चुनाव 12 साल बाद हुए। कुल 11 हजार 687 वोटरों में से 7 हजार 422 ने मतदान किया। इंदौर मेें चार स्थानों पर मतदान स्थल बनाए गए थे। अब शुक्रवार को मतगणना होगी और नजीते घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

अध्यक्ष, महासचिव सहित सत्रह पदों के लिए खंडा, खालसा पैनल के 38 उम्मीदवार आमने सामने थे। इंदौर में सिख बाहुल्य चार क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए थे। खालसा काॅलेज, गुरुनानक स्कूल, अमरदास हाॅल और निरंजनपुर के केंद्रों पर सुबह से चुनावी माहौल नजर आ रहा था।

विज्ञापन



सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ। चारों मतदान केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात था। चुनाव मेें खालसा फतेह पैनल और खंडा पैनल के बीच कड़ी टक्कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनो ही पैनलों में चुनाव जीतने के लिए तगड़ा जोर लगाया। सभा के चुनाव 12 साल बाद हुए। सभा के चुनाव से जुड़े मामले में कोर्ट में चल रहे थे। मतदाता सूची को लेकर भी याचिका लगी थी।



बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा। गुरुवार को मतदान केंद्रों पर दोनो पैनलों के समर्थक उम्मीदवारों के लिए लाबिंग कर रहे थे। अब दोनो पैनलों की निगाहे शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर है। चारो मतदान केंद्रों से मतपेटियां मतगणना स्थल पर पहुंचा दी गई। सुबह मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed