फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bricks countries agriculture ministers meeting in Indore

Indore: इंदौर में ब्रिक्स महाकुंभ कल से, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Mon, 08 Jun 2026 04:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 08 Jun 2026 04:23 PM IST
सार

इंदौर मंगलवार से ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है।  इसमें करीब 20 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं के माध्यम से कृषि को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Bricks countries agriculture ministers meeting in Indore
राजवाड़ा के बाहर पेंट करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन मंगलवार से होने जा रहा है। इस बार मेजबानी का मौका मध्य प्रदेश को मिला है और सरकार ने इस आयोजन के लिए इंदौर को चुना है। शहर में 9 जून से ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होगी, जिसमें ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठकें आयोजित होंगी, जबकि 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की मंत्रीस्तरीय बैठक होगी।

विज्ञापन

 

इस वर्ष के सम्मेलन का फोकस खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं आजीविका, कृषि व्यापार एवं सहयोग, जलवायु-अनुकूल एवं सतत कृषि तथा कृषि एवं खाद्य प्रणालियों में नवाचार और साझेदारी को मजबूत बनाने पर रहेगा। भारत की अध्यक्षता में अब तक कृषि कार्य समूह के अंतर्गत चार चरणों में आठ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान 12 जून को "लघु किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा" विषय पर विशेष मंत्रीस्तरीय संवाद आयोजित होगा। इसके अलावा खाद्य हानि में कमी, पशुपालन, मत्स्य पालन और किसानों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। वर्तमान में यह समूह 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के साथ दुनिया के सबसे प्रभावशाली मंचों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स वाटिका बनेगी आकर्षण का केंद्र

सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण और साझी प्रतिबद्धता का संदेश देने के लिए प्रतिनिधियों की सहभागिता से एक विशेष "ब्रिक्स वाटिका" विकसित की जाएगी। इस अवसर पर सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

विदेशी मेहमानों को दिखेगी इंदौर की विरासत

विदेशी प्रतिनिधियों को भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराने के लिए राजवाड़ा, छप्पन दुकान और मांडू सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए शहर में विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

आगामी सम्मेलन को लेकर नगर निगम प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख पर्यटन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने छप्पन दुकान, राजवाड़ा, ढक्कन वाला कुआँ और ग्रामीण हाट बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और आगंतुक सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed