फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 17 year old son commits suicide after mother scolds him for quarreling with sister

Indore: बहन से झगड़ा होने पर मां ने डांटा तो 17 वर्षीय बेटे ने दे दी जान

Wed, 24 Apr 2024 04:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Apr 2024 04:15 PM IST
सार

शौर्य को अपने परिवार के साथ बुधवार को एक रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में जाना था।मां ने मंगलवार रात को दोनो भाई बहन को कपड़े पैक करने को कहा था। इस दौरान दोनो के बीच झगड़ा होने लगा। शौर्य ने अपनी छोटी बहन को चांटा मार दिया।

विज्ञापन
Indore: 17 year old son commits suicide after mother scolds him for quarreling with sister
इंदौर में युवक ने फांसी लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 12 कक्षा के छात्र ने मां की डांट से खफा होकर फांसी लगा ली। उसका अपनी बहन से झगड़ा हुआ था और उसने बहन को चांटा मार दिया था। इसके बाद मां ने बेटे को डांट लगाई थी।

विज्ञापन

मामला एयरपोर्ट रोड क्षेत्र की पद्मालय काॅलोनी का है। यहां रहने वाले शौर्य पिता अशोक कदम ने पहली मंजिल पर अपने रुम में फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन परिजनों ने दिन में हुए झगडे की बात पुलिस को बताई, जो आत्महत्या की वजह हो सकती है।

विज्ञापन


शौर्य को अपने परिवार के साथ बुधवार को एक रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में जाना था।मां ने मंगलवार रात को दोनो भाई बहन को कपड़े पैक करने को कहा था। इस दौरान दोनो के बीच झगड़ा होने लगा। शौर्य ने अपनी छोटी बहन को चांटा मार दिया। यह बात मां को चली तो उन्होंने शौर्य को डांटा। मां की डांट से वह रुठ कर अपने कमरे में चला गया। बहुत देर तक वह नीचे नहीं आया तो माता-पिता ने बेटी को मनाने के लिए कमरे में भेजा, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर पिता उपर पहुंचे। दरवाजा नहीं खोलने पर खिड़की से उन्होंने झांक कर देखा तो शौर्य फांसी पर लटका हुआ था। उसे पिता अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शौर्य के पिता प्रापर्टी ब्रोकर है। शौर्य ने इस साल 12 वीं की परीक्षा दी थी और वह इंजीनियरिंग की तैयारी भी कर रहा था। परिजनों ने कहा पता नहीं था कि शौर्य इतनी सी बात से रुठ कर अपना जीवन समाप्त कर लेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed