फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 130 obstructing structures removed again for a new road in Indore; a wider road will now be built.

इंंदौर : इंदौर में नई सड़क के लिए फिर हटे 130 बाधक निर्माण, अब बनेगी चौड़ी सड़क

Fri, 09 Oct 2026 11:26 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 09 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

इंदौर में नायता मुंडला से स्टार चौराहा तक बनने वाली आरई-2 सड़क का रास्ता अब साफ हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम ने बचे 130 बाधक निर्माण भी हटा दिए। इसके साथ ही सड़क निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन
Indore: 130 obstructing structures removed again for a new road in Indore; a wider road will now be built.
नई सड़क के लिए फिर हटे 130 बाधक निर्माण - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में नायता मुंडला से स्टार चौराहा तक बनाई जा रही आरई-2 सड़क के लिए शुक्रवार को बचे 130 बाधक निर्माण भी तोड़ दिए गए। अब इस हिस्से में सड़क निर्माण का काम शुरू होगा। इस सड़क के बनने से रिंग रोड और बायपास पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। पूर्वी क्षेत्र को भी आठ किलोमीटर लंबी सड़क की सौगात मिलेगी। फिलहाल स्टार चौराहा से खजराना तक सड़क का एक हिस्सा बन चुका है।
 

शुक्रवार सुबह नगर निगम की रिमूवल गैंग आठ जेसीबी और 100 से ज्यादा श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंची। अमले ने मकानों में रह रहे लोगों को गृहस्थी का सामान निकालने के लिए समय दिया। इस बार शिव नगर से बाधक निर्माण हटाए गए। अब तक इस सड़क के लिए अलग-अलग हिस्सों में 400 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

 

गत दिनों 200 से ज्यादा बाधक हिस्सों को तोड़ने के दौरान बस्तीवासियों ने नगर निगम कर्मचारियों पर पथराव कर दिया था। इसमें दो निगमकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को हटाया था। फिर पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई थी। पिछली घटना को देखते हुए इस बार मौके पर ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस जवान लोगों की भीड़ जमा नहीं होने दे रहे थे। ज्यादातर निर्माण कच्चे होने के कारण उन्हें तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंचे निगमायुक्त

कार्रवाई के दौरान निगमायुक्त क्षितिज सिंघल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क निर्माण से प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने पुराने मकान खाली नहीं किए थे। ऐसे निर्माणों को रिमूवल अमले ने हटाया है। अब मास्टर प्लान में तय चौड़ाई के अनुसार सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed