फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 12th class student dies due to car collision in Indore, was excited about the result

Indore: इंदौर में कार की टक्कर से 12 वीं के छात्र की मौत, रिजल्ट को लेकर था उत्साहित

Thu, 25 Apr 2024 06:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ कर भाग गया। पुलिस चालक को खोज रही है। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे। सुजल एरोड्रम क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था।

विज्ञापन
Indore: 12th class student dies due to car collision in Indore, was excited about the result
सड़क हादसे में छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सड़क हादसे में 12 वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ जा रहा था। तभी पीछे से कार ने टक्कर मार दी। छात्र का रिजल्ट भी आने वाला था, उसे लेकर वह उत्साहित भी था, लेकिन वह अपना रिजल्ट देख नहीं पाया। पिता ने बताया कि कक्षा 12 वीं में उसके 80 प्रतिशत बने।

विज्ञापन

अरिंहत नगर निवासी सुजल पिता दिनेश पटेल अपने दोस्त यश ठाकुर के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को ओवरटेक किया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक कार से टकरा गई। सुजल के सिर में गंभीर चोट आई। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया।

विज्ञापन


उसे एमवाय अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका दोस्त भी घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ कर भाग गया। पुलिस चालक को खोज रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे। सुजल एरोड्रम क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। परिजनों ने बताया कि सुजल इंजीनिरिंंग करना चाहता था। वह अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहा था  कुछ देर पहले अपने दोस्त के साथ बाइक पर सामन लेकर गया था और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed