फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: All three accused in Bhavna murder case arrested, Mukul fired the shot

Indore: भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुकुल से चली थी गोली

Thu, 27 Mar 2025 05:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

भावना सिंह की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंदौर से भोपाल गए। फिर वहां से दतिया चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। 

विज्ञापन
Indore: All three accused in Bhavna murder case arrested, Mukul fired the shot
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हुए भावना हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्याकांड के आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने इन पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी आशु यादव,मुकुल और स्वास्तिका  को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि वे विदेश न भाग सके।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भावना को मुकुल के हाथ से चली गोली लगी थी। जो उसकी मौत की वजह बनी। पुलिस ने आरोपियों को दतिया से पकड़ा है। आरोपी इंदौर में भावना को बांबे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी बस में बैठकर इंदौर से भोपाल गए। वहां  पर विख्यात पाठक के घर पर रुके थे। इस वजह से उसे भी केस में आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भोपाल से दतिया गए। अफसरों ने ग्वालियर और दतिया में उनके परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन आरोपियों ने अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं किया है।इंदौर के महालक्ष्मी नगर में विख्यात पाठक ने रेंट एग्रीमेंट कराया था। वह आशु का दोस्त है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:नहीं मिले भावना गोलीकांड के आरोपी अब तक, एक टीम ग्वालियर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के समय क्या हुआ था ?
पुलिस के अनुसार पार्टी के समय भावना घर जाने के लिए कह रही थी। उसी समय हादसा हुआ। मुकुल के हाथ से चली गोली भावना की आंख में लगी। इसके बाद आरोपी उसे बांबे अस्पताल लेकर गए थे। भावना को भर्ती कराने के बाद वे वहां से भाग गए थे। उन्होंने अपनी कार निपानिया क्षेत्र में छोड़ दी थी। हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भावना सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्वालियर में कैंडल मार्च भी निकाला गया था। भावना ग्वालियर की निवासी थी। 



ये भी पढ़ें-दोस्त की गोली की शिकार हुई भावना की हो चुकी थी शादी,पति ने छोड़ दिया था

नेपाल भागने की तैयारी में थे आरोपी

पुलिस को जानकारी मिली थी आरोपी आशु अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के कसौली में छुपा है। पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा, लेकिन तब तक वह वहां से भाग चुके थे। यह पता चला था कि वे ग्वालियर, झांसी, कानपुर के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे। वे दतिया मेें रुके थे। वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया

 

सट्टे का केस भी दर्ज

आरोपी  आनलाइन सट्टे एप परका काम भी करते थे। जिस फ्लैट में भावना की हत्या हुई थी। वहां से पुलिस ने 20 से ज्यादा मोबाइल, लैपटाॅप और 50 से अधिक एटीएम कार्ड 60 बैंकों की पासबुक भी मिली थी। इंदौर से वे देशभर में सट्टे का कारोबार करते थे। पुलिस ने हत्या के अलावा सट्टेबाजी का केस भी दर्ज किया है।



आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस
पुलिस को संदेह था कि आरोपी दुबई भाग सकते हैं क्योंकि वे सट्टे के काम से जुड़े हुए हैं। इस वजह से पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed