{"_id":"66bd803150faed8bfb0b593b","slug":"independence-day-parade-indore-news-events-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: 15 अगस्त की परेड देखने आए दक्षिण कोरिया के मेहमान, महिला गार्ड को आए चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 15 अगस्त की परेड देखने आए दक्षिण कोरिया के मेहमान, महिला गार्ड को आए चक्कर
Fri, 16 Aug 2024 06:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 16 Aug 2024 06:22 PM IST
सार
इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। आरएपीटीसी मैदान पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। विभिन्न विभागों के 14 दलों ने परेड में हिस्सा लिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
परेड में मंत्री, कलेक्टर और पुलिस कमिश्रनर।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस आज देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया। इंदौर के महेश गार्ड लाइन स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में पूर्ण गरिमा, उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ आयोजित मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में अपार उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय धुन के बीच जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महिला गार्ड को चक्कर आए तो उन्हें दूसरी जगह बैठाकर दूसरी महिला गार्ड को तैनात किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय महापर्व पर जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
परेड की सलामी लेते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मंत्री ने किया खुली जीप से परेड का निरीक्षण
मुख्य समारोह में मंत्री विजयवर्गीय ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर आशीष सिंह तथा पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता भी थे। समारोह में मंत्री विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। समारोह में सशस्त्र बलों ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों के बीच हर्ष फायर किए। खुले आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए।
14 दलों ने प्रस्तुत की आकर्षक परेड
समारोह में 14 दलों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इनमें सीमा सुरक्षाबल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल(पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना, यातायात पुलिस, एनसीसी (महिला), स्काउट, गाईड, आरआई ग्रुप, सृजन दल, शौर्या दल शामिल हैं। परेड का नेतृत्व आईपीएस श्री कृष्ण लालचंदानी ने किया। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार काजिम रिजवी ने किया। समारोह में प्रथम वाहिनी का बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहा।

कलेक्टर और संभागायुक्त ने झंडा फहराया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान शासकीय सीएम राईज स्कूल अहिल्या आश्रम क्रमांक- एक, श्री जी इंटरनेशनल तथा गरिमा विद्या मंदिर के विद्यार्थी देश भक्ति तथा लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को दिया पुरुस्कार
परेड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को भी पुरस्कृत किया गया। परेड के “अ” वर्ग में प्रथम स्थान बीएसएफ और द्वितीय स्थान प्रथम वाहिनी को दिया गया। “ब” वर्ग में प्रथम स्थान जिला यातायात को और द्वितीय स्थान एनसीसी को प्राप्त हुआ। इसी तरह “स” वर्ग में प्रथम बीएसएफ और द्वितीय प्रथम वाहिनी बैंड को दिया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। शासकीय सीएम राईज स्कूल अहिल्या आश्रम क्रमांक- एक को प्रथम, गरिमा विद्या मंदिर को द्वितीय तथा श्री जी इंटरनेशनल स्कूल को तृतीय स्थान मिला। समारोह में जिले में वर्षभर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
साउथ कोरिया के दल ने भी देखा इंदौर का स्वतंत्रता दिवस समारोह
मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आया साउथ कोरिया का दल इंदौर पहुंचा। दल के सदस्य आज महेश गार्ड लाईन पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को देखा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस का उक्त प्रतिनिधि मंडल प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश योजनाओं के संबंध में प्रदेश के भ्रमण पर आया हुआ है। मरकबा ईसीडीएस कम्पनी द्वारा प्रथम चरण में लगभग 20 प्रोजेक्टस में 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इंदौर आये इस प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री जोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, गेल खांग, जुनसंग ली और वोसिओक चंग और श्री राजेश भारद्वाज उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय पर झंडावंदन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
भाजपा कार्यालय पर हुआ झंडावंदन
78 वे स्वतंत्रता दिवस पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय इंदौर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, विधायक महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसीया, पूर्व आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपी कृष्णा नेमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, अंजू माखिजा, नगर महामंत्री सविता अखंड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कलेक्टर, कमिश्नर कार्यालय, हाईकोर्ट में भी हुआ झंडावंदन
इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशासकीय, शासकीय, सार्वजनिक भवनों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किए गए। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर गौरव बेनल, सपना लोवंशी, रोशन राय, निशा डामोर तथा राजेंद्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त जमुना भिड़े तथा संयुक्त आयुक्त शैली कनाश और संजय सराफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह संभागायुक्त दीपक सिंह ने रेसीडेंसी क्लब में भी ध्वजारोहण किया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस एस.ए. धर्माधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण सहित अधिकारीगण और अधिवक्तागण मौजूद थे।
मंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के पश्चात शासकीय स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने किला मैदान स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बेग, कम्पास और अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की। बच्चों को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन में विशेष रूप से खीर, पूरी, लड्डू, छोले की सब्जी आदि परोसे गए। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि देश को बड़े संघर्ष के पश्चात स्वतंत्रता मिली है। अपने देश के स्वतंत्रता में बलिदानियों का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे शिक्षा के साथ संस्कारों से भी जुड़ें। अपने माता-पिता तथा वरिष्ठों का हमेशा सम्मान करें। माता-पिता की पूजा ईश्वर की पूजा के समान है।