फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In the forests of Mahu, the leopard once again hunted the cow, also attacked in Manpur

Indore: महू के जंगलों में तेंदुए नेे फिर बनाया गाय को शिकार, मानपुर मेें भी किया हमला

Wed, 05 Jul 2023 02:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Jul 2023 02:14 PM IST
सार

मंगलवार को महू रेंज के जंगल से लगे जाम गेट के समीप एक गाय का शिकार हुआ। वहां पर पंजो के निशान से यह तय हो गया है कि यह तेंदुए के पद चिन्ह है। यानी गाय का शिकार तेंदुए ने ही किया है ।

विज्ञापन
In the forests of Mahu, the leopard once again hunted the cow, also attacked in Manpur
जाम गेट के पास तेंदुए ने किया शिकार। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के आसपास के जंगलों मेें बाघ और तेंदुए लगातार लोगों और पशुअेां पर हमले कर रहे है, लेकिन वन विभाग उन्हें पकड़ नहीं पा रहा है। मंगलवार को फिर महू  मानपुर के जंगलों में 24 घण्टे के अंदर दो गायों का शिकार हो गया। फिलहाल शिकार बाघ ने किया या तेंदुए ने। इसका अफसर पता लगा रहे है। महू के समीप जाम गेट के समीप गाय के शिकार की घटना हुई। गाय पर तेंदुए ने हमला किया था।

विज्ञापन


वहां बारिश के मौसम में हजारों पर्यटक जाते है और तेंदुआ भी वहां सक्रिय है। मानपुर में भी एक गाय का शिकार किया गया है। अभी तक यह तय नही हो पाया है कि गाय का शिकार बाघ ने किया है या तेंदुए ने किया है।

विज्ञापन

मंगलवार को महू रेंज के जंगल से लगे जाम गेट के समीप एक गाय का शिकार हुआ। वहां पर पंजो के निशान से यह तय हो गया है कि यह तेंदुए के पद चिन्ह है। यानी गाय का शिकार तेंदुए ने ही किया है । इसकी पुष्टि महू रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी वैभव उपाध्याय ने की है ।इधर मानपुर वन विभाग के अधिकारी पीएस चौहान ने कहा कि अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है कि गाय का शिकार बाघ ने किया है या तेंदुए ने। अफसरों ने फुट प्रिंट लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह मेें जंगली जानवर ने यह चौथा शिकार किया है। इससे पहले मलेंडी में छह बकरियों को जंगली जानवर ने शिकार बनाया था। इसके अलावा एक चरवाहे का भी बाघ ने शिकार किया है। अफसरों का कहना है कि जहां भी हमेें जंगली जानवर के होने की सूचना मिल रही है। हम टीम भेज रहे है। कुछ स्थानों पर जाला भी लगाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed