फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In the election year, BJP again on the basis of travel, preparations are being made to take out Jan Ashirwad Y

Indore: चुनावी साल में भाजपा फिर यात्रा के भरोसे, प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की तैैयारी

Fri, 02 Jun 2023 10:38 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Jun 2023 10:38 AM IST
सार

भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस कहा कि यात्रा के कारण जनता से रुबरु मिलने का मौका मिलता है। इस साल भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी और जनता के बीच सरकार की नीतियों के काम पहुंचाए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
In the election year, BJP again on the basis of travel, preparations are being made to take out Jan Ashirwad Y
प्रदेश में फिर राजनीतिक यात्राएं निकालने की तैयारी। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

देश और प्रदेश की राजनीति में राजनीतिक यात्राओं भी बड़ी भूमिका रही है। कई बार ये गेमचेंजर भी साबित होती हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल चुनाव से पहले यात्रा के बहाने मतदाता की नब्ज टटोलते हैं। प्रदेश सरकार ने चार माह पहले ही हर विधानसभा में विकास यात्राएं निकाली थी। इसमें अफसरों के शामिल होने पर कांग्रेस ने बड़ा हल्ला मचाया था। चुनाव से पहले भाजपा ने फिर जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की रणनीति बनाई है। यह यात्रा कब से निकलेगी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि यात्रा के कारण जनता से रूबरू मिलने का मौका मिलता है। इस साल भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी और जनता के बीच सरकार के काम पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

नर्मदा परिक्रमा ने पलट दी थी सत्ता
बता दें, पिछले विधानसभा चुनाव के पहले दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की थी। इस यात्रा में उन्होंने प्रदेश की 100 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को एकजुट करने का काम किया। इस यात्रा का सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को मालवा-निमाड़ में मिला था। यहां कांग्रेस की झोली में भाजपा से ज्यादा सीटें आई थीं, उसकी वजह से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। खरगोन जिले में तो भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से उम्मीद
इस बार भी कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से उम्मीद है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मालवा निमाड़ की 30 विधानसभा सीटों से इस यात्रा के दौरान गुजरे थे और तब कांग्रेस एकजुट नजर आई थी। इनमें से ज्यादातर आदिवासी सीटें थीं। अब देखना होगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विधानसभा चुनाव में कितना फायदा मिलता है।
मध्य प्रदेश में राजनीतिक यात्राओं के मायने
-इस साल प्रदेश में 5 से लेकर 25 फरवरी तक भाजपा की विकास यात्राएं निकलीं। हर विधानसभा में जनप्रतिनिधि अफसरों को साथ लेकर घूमे। यात्रा के दौरान रहवासियों ने समस्याएं भी सुनीं।
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले विधानसभा चुनाव में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी थी। इसके दो साल बाद भाजपा ने पूरे देश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें मोदी सरकार के 39 मंत्रियों ने देशभर के 200 से ज्यादा लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। इंदौर में तब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए थे।
-पिछले साल नवंबर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश में 12 दिन रहे और 380 किलोमीटर पैदल चले। राहुल गांधी की यात्रा मालवा-निमाड़ की 26 सीटों समेत कुल 30 सीटों से गुजरी। इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार भी कांग्रेस का इन सीटों फोकस है।

-कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में धिक्कार यात्रा प्रदेश भर में निकाली थी। कमलनाथ ने इस यात्रा के दौरान किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस रखा था, जिसका फायदा उसे चुनाव में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed