फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In Indore, two tribal brothers were taken hostage and beaten, the police arrested the accused

MP News: इंदौर में दो आदिवासी भाइयों को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 12:02 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Jul 2023 12:02 AM IST
सार

राऊ पुलिस के अनुसार, अंतर सिंह की गाड़ी फिसल गई। इसके बाद सुमित चौधरी का अंतर से विवाद हो गया। सुमित सड़क से जल्दी गाड़ी हटाने की बात कह रहा था। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सुमित अंतर सिंह को गार्ड रूम में ले गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
In Indore, two tribal brothers were taken hostage and beaten, the police arrested the accused
इस तरह पाइप से बुरी तरह मारता रहा आरोपी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सीधी पेशाब कांड का मामला अभी पूरे प्रदेश में गरमाया है और इंदौर में दो आदिवासी भाइयों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आ गया। आरोपियों ने गाड़ी फिसलने की बात पर बुरी तरह पीटा। आरोपी सुमित चौधरी एक टाउनशिप में गार्ड है।

विज्ञापन


उसने दोनों आदिवासी भाइयों को बंधक बनाया और गार्ड रूम में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ जमकर पिटाई की। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट किया और भाजपा शासन में कुछ लोग वचिंत समुदायों से नफरत करने लगे हैं और उत्पीड़न की सारी हदें पार कर रहे हैं। उधर, आदिवासी संगठन जयस ने भी इस घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार सभी सीमाओं को लांघ गए हैं। आदिवासी समुदाय की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। सीधी की घटना के बाद जिस तरह से इंदौर के राऊ क्षेत्र में दो आदिवासी बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है, उसे देखकर रूह कांप जाती है।…

विज्ञापन
विज्ञापन


राऊ पुलिस के अनुसार, अंतर सिंह की गाड़ी फिसल गई। इसके बाद ट्रेजर फेंटेसी के गार्ड सुमित चौधरी का अंतर से विवाद हो गया। सुमित सड़क से जल्दी गाड़ी हटाने की बात कह रहा था। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सुमित अंतर सिंह को गार्ड रुम में ले गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। अपने भाई को खोजने के लिए शंकर डाबर आया तो उसे भी सुमित, उसके दोस्त जय बघेल और प्रेम सिंह परमार ने बुरी तरह पीटा और रात भर बंधक बनाकर रखा।

सुमित और उसके दोस्त नशे में थे। सुबह जैसे-तैसे दोनों भाई निकले और अपने गांव नालछा जाकर घटना बताई। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. आनंद राय ने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार के मामले मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। सरकार भी इसे लेकर गंभीर नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed