फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   imd weather mausam update forecast shahdol gwalior indore bhopal jabalpur

IMD: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का प्रकोप, प्रदेश के 30 शहरों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मौसम के कई रंग दिख रहे हैं। कुछ जिलों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो कुछ जगह आंधी बारिश ने मार्च के महीने में दस्तक दे दी है।
 

विज्ञापन
imd weather mausam update forecast shahdol gwalior indore bhopal jabalpur
इंदौर में गर्मी का दृश्य। फोटो - जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शनिवार को भी प्रदेश में कहीं गर्मी कहीं बारिश का मौसम रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। टीकमगढ़, दमोह, गुना, सतना, मंडला में लू का प्रभाव रहा। उमरिया में तीव्र गरम रात रही। सतना, मंडला दमोह, गुना, खजुराहो में रातें गरम रही। प्रदेश के जिलों के अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। वहीं रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में यह सामान्य से काफी अधिक एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में बहुत उछाल आया और अन्य सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
विज्ञापन


यहां चली आंधी
गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, धार, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, उज्जैन और शिवपुरी जिलों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चली।
विज्ञापन


न्यूनतम अधिकतम तापमान
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.1 °C पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C धार में दर्ज किया गया। 

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मि.मी.): 
रोन: 9.0 मिहौनाः 8.0 बरगी: 7.2 पोरसाः 6.0 पाटन: 5.0 सागरः 4.7 परासिया: 4.1 रामनगर: 3.2 सौसर: 3.1 तमियाः 3.0 अंबाहः 3.0 छतरपुरः 3.0 पलेराः 3.0 चौराई: 2.4 बल्देवगढ़ः 2.0 चंदेरी: 2.0 खनियाधानाः 2.0 कुरवाई: 2.0 गौरीहार: 2.0 निवाड़ीः 2.0 मुलताई: 1.6 सिहोरा: 1.6 अमरपाटन: 1.5 खैरलांजी: 1.4 चिचोलीः 1.2 बैरागढ़ः 1.2 कोलार: 1.2 नबीबाग (एईटी): 1.2 नरसिंहपुरः 1.0 खजुराहो 1.0 नौगांव: 1.0 अमरवाड़ाः 1.0 पथरियाः 1.0 गुलाबगंज: 1.0 जबलपुरः 1.0 जतारा: 1.0 खरगापुर: 1.0 खरगापुरः 1.0 देवेन्द्रनगर: 1.0 शाहनगर: 1.0
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अप्रैल को आएगा नया विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में मध्य समुद्र से 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आ रही है। साथ ही तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक विदर्भ होते हुए छत्तीसगढ़ तक मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर हवाओं में आर्द्रता व्याप्त है। 3 अप्रैल 2024 से अगले पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है।


इन शहरों के लिए जारी हुई चेतावनी
बारिश - जबलपुर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में एवं राजगढ़, बैतूल, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर जिलों में।
आंधी और बिजली - विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मउगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, छिंदवाडा, पांढुरना, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़ जिलों में। शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर जिलों में।
लू - ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया जिलों में। 
गरम रात - नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी दतिया, रीवा, मउगंज, सतना, मैहर, उमरिया, जबलपुर, बालाघाट,, छत्तरपुर, टीकमगढ़ जिलों में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed