Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: इंदौर के स्टार्टअप्स को खुला आमंत्रण, इंटरनेशनल होना है तो लंदन आओ
लंदन के डिप्टी मेयर ने इंदौर और मध्यप्रदेश के स्टार्टअप्स को खुला आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इंटरनेशनल स्तर पर जाना है तो लंदन से बेहतर कोई शहर नहीं हो सकता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर मेें रविवार से शुरू होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार तक 400 से ज्यादा मेहमान सम्मेलन मेें शामिल होने इंदौर पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों से इंदौर के स्टार्टअप से रूबरू कराने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लंदन में भारतीय मूल के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने भी भाग लिया। उन्होंने इंदौर और मध्यप्रदेश के स्टार्टअप्स को खुला आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स के मामले में लंदन दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इंदौर के उद्यमियों को भी यदि अपने उत्पाद इंटरनेशनल लेवल पर ले जाना है तो शुरुआत लंदन से ही करें। राजेश अग्रवाल ने कहा कि तीस से ज्यादा शहरों में फ्रेंड्स ऑफ एमपी के सदस्य हैं। हम कोशिश करते हैं कि प्रदेश के नए उद्यमियों को विदेश में बेहतर मौका देते रहे। इंदौर में काफी संभावनाएं है। यहां विकास कार्य भी काफी तेजी से हो रहे हैं। इसके बाद इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 700 स्टार्टअप इंदौर में ही हैं। इंदौर प्रदेश की स्टार्टअप केपिटल बन गया है। राज्य सरकार ने नई स्टार्टअप नीति तैयार कर ली है और उसे भी घोषित किया जाएगा। प्रदेश सरकार का स्टेट कार्यालय भी इंदौर में ही खुलेगा।
इंदौर-पीथमपुर के बीच स्टार्टअप विलेज
इंदौर विकास प्राधिकरण सुपर कॉरिडोर पर 300 करोड़ रुपये की लागत से स्टार्टअप पार्क बना रहा है। इसका काम भी जल्द ही शुरू होगा। इंदौर और पीथमपुर के बीच स्टार्टअप विलेज भी बन रहा है। इंदौर के स्टार्टअप्स को करोड़ों रुपये की फंडिंग मिल चुकी है। यहां स्टार्टअप्स के लिए इकोसिस्टम विकसित हो चुका है। सरकार भी स्टार्टअप में भरपूर मदद कर रही है। एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव पी.नरहरि ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्टार्टअप नीति में उन स्टार्टअप्स को फायदा होगा, जो मध्यप्रदेश से संचालित होते हैं।
स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी भी
सरकार की तरफ से भी स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी दी जा रही है। मध्यप्रदेश और इंदौर में निवेश का अच्छा माहौल तैयार हो रहा है। कार्यक्रम को न्यूयॉर्क में रहने वाले प्रवासी भारतीय जितेंद्र मुछाल ने भी संबोधित किया। प्रवासी भारतीयों ने इंदौर के स्टार्टअप संचालित करने वाले युवाअेां से चर्चा की और उनके स्टार्टअप में निवेश की इच्छा जताई। कार्यक्रम में 15 से ज्यादा स्टार्टअप्स के प्रेजेंटेशन हुए।
