{"_id":"6441537019e2561d070013a9","slug":"if-you-sleep-in-the-car-the-alarm-will-sound-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Innovation: गाड़ी में नींद लगी तो बज जाएगा अलार्म, इंदौर के स्टूडेंट्स ने बनाया अनोखा डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Innovation: गाड़ी में नींद लगी तो बज जाएगा अलार्म, इंदौर के स्टूडेंट्स ने बनाया अनोखा डिवाइस
Thu, 20 Apr 2023 08:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:30 PM IST
सार
सड़क पर हादसों को रोकने के लिए शहर के स्टूडेंट्स ने अनोखा डिवाइस बनाया है, यह ड्राइवर को नींद आते ही सचेत कर देता है
विज्ञापन
इंदौर के स्टूडेंट्स ने बनाया अनोखा डिवाइस
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इनमें भी सबसे अधिक हादसे हाईवे पर ही हो रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि ड्राइवर की झपकी लगने या उसे नींद आने से बड़े हादसे हो जाते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इंदौर के जीएसआईटीएस कालेज के स्टूडेंट्स ने एक डिवाइस बनाया है। यह डिवाइस ड्राइवर की झपकी लगने या उसे नींद आने पर तुरंत अलर्ट कर देता है।
कैसे काम करता है डिवाइस
स्टूडेंट्स ने बताया कि इस डिवाइस का नाम उन्होंने एंटी स्लीप अलार्म फार ड्राइवर रखा है। यह एक एंटी स्लीप ग्लासेस हैं जिसे पहनकर ड्राइवर गाड़ी चला सकते हैं। ड्राइविंग के दौरान जैसे ही ड्राइवर सोता है या उसकी झपकी लग जाती है तो इसमें लगे अलार्म एक बजर का साउंड देते हैं। तेज साउंड की वजह से ड्राइवर की झपकी खुल जाती है और इसी समय कार पर ब्रेक भी लग जाता है। इसमें आइआर सेंसर लगे हैं, जब आंख बंद होती है तो इस पर लगी लाइट की किरणें आइआर सेंसर पर आती हैं और बजर साउंड चालू हो जाता है। जैसे ही आंख खुलती है तो आंखों के सफेद भाग की वजह से इस पर लगी लाइट की किरणें पलटकर आइआर सेंसर पर कम आने लगती हैं और इससे बजर बंद हो जाता है।
इसमें क्या क्या सामान है
स्टूडेंट्स ने बताया कि इसे एक वेरिएबल पावर सप्लाय के रूप में बनाया है। इसमें आईसी टाइमर, आईआर सेंसर, मोटर विथ व्हील लगा है।
बेहद कम खर्च में बनाया
स्टूडेंट्स ने यह डिवाइस सिर्फ 800 रुपए में बनाया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि हमारे देश में हादसे बहुत अधिक होते हैं और यदि हम बजट वाली डिवाइस बनाएंगे तो इसे सब लोग इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी वजह से उन्होंने कोशिश की है कि डिवाइस लोगों के बजट में रहे।
विज्ञापन
इन स्टूडेंट्स ने बनाया
अभिज्ञान पुरोहित, अनिरुद्ध शर्मा, दर्शन जैन, अभिषेक पाटीदार, अक्षय नायक