{"_id":"64b5042097079f561c062e76","slug":"husband-strangled-wife-to-death-fled-leaving-behind-three-children-2023-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या की, दो बच्चों को छोड़कर फरार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या की, दो बच्चों को छोड़कर फरार हुआ
इंदौर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है। मामला शहर के छत्रीपुरा थाने के लोधा कालोनी का है। आरोपित पति का नाम अनिल मंजे है। मृतक महिला का नाम पिंकी मंजे है। पिंकी और अनिल की 15 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार अनिल फल बेचने का काम करता है और संभवत: उसने फल काटने वाले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। हत्या घर के किचन में हुई है और यहां का सामान बिखरा पड़ा है। हत्या का आरोपित पति फरार है। वह अपने साथ छोटे बेटे को भी ले गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते हत्या हुई है। पिंकी का एक भाई है, जो अमरनाथ यात्रा पर गया हुआ है। सूचना के बाद पिंकी के माता-पिता यहां पहुंचे थे। बेटी के शव को देखकर वह रोने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। पुलिस के मुताबिक जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
2 of 2
घर में पत्नी इस हाल में मिली।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पहले भी कई वारदातें कर चुका है पति
पति पहले भी कई वारदातें कर चुका है। वह आपराधिक मानसिकता का है। इस पर पहले से दो केस भी दर्ज हैं। पुलिस की टीम उसकी तलाश करने में एफएसएल की टीम का सहयोग ले रही है।
होते रहते थे झगड़े
पड़ोसियों का कहना है कि अनिल और पिंकी के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। कुछ समय से पति अनिल कामकाज नहीं कर रहा था। शराब पीने के लिए रुपए को लेकर वह विवाद करता था। पिंकी का मायका लोधा कॉलोनी में था। वहीं पर हत्या हुई है। हत्या वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ और अनिल ने आपा खो दिया। उसने तेज चाकू से पत्नी का गला रेत दया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।