फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Hundreds of Muslim women will build a new relationship with Hindus

Indore News: इंदौर में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं हिंदुओं को बनाएंगी भाई, दरगाह पर होगा रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन

Mon, 28 Aug 2023 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Aug 2023 06:13 PM IST
सार

एकता का सूत्र रक्षाबंधन कार्यक्रम में देखने को मिलेगा सामाजिक समरसता का भाव, संस्था केसरी निस्वार्थ सेवा समिति करेगी आयोजित
 

विज्ञापन
Hundreds of Muslim women will build a new relationship with Hindus
File Photo - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

संस्था केसरी निस्वार्थ सेवा समिति इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा को मूर्तरूप देने जा रही है। संस्था एकता का सूत्र रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें मुस्लिम बहनें हिंदू भाइयों को राखी बांध कर सामाजिक समरसता व एकता में अनेकता का संदेश देंगी। 
विज्ञापन


खजराना स्थित हजरत नाहर शाह वली दरगाह पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होंगी। संस्था केसरी निस्वार्थ सेवा समिति अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि बुधवार 30 अगस्त को सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सैकड़ों मुस्लिम बहनें हिंदू भाइयों को राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेंगी।
विज्ञापन


दरगाह पर होगा आयोजन
खजराना स्थित हजरत नाहर शाह वली दरगाह में पहली बार यह एकता के सूत्र-रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्व समाज की महिलाएं शामिल होंगी। सर्वधर्म समभाव के उद्देश्य के साथ आयोजित कार्यक्रम में एकता में अनेकता, अखंड भारत की शपथ के साथ ही सामाजिक समरसता का भाव भी इस कार्यक्रम में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु संत और मुस्लिम धर्मगुरुओं को किया आमंत्रित
खजराना क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ ही साधु-संतों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में इंदौर शहर की अनेक समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ ही राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।


क्या बोले थे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नेताओं से आगामी रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचने के लिए कहा है। रक्षा बंधन का पर्व 30 अगस्त को है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि तीन तलाक पर पाबंदी लगाने के उनकी सरकार के फैसले से मुस्लिम महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के राजग के सांसदों की एक बैठक में यह बात कही। बैठक में हिस्सा लेने वाले कुछ सांसदों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचने के लिए रक्षा बंधन के दौरान कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed