फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Hoardings-posters of Bharat Jodo Yatra taken out, Digvijay went to meet officers

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के होर्डिंग-पोस्टर निकाले, दिग्विजय अफसरों से मिलने गए तो आया मेयर का कॉल

Sun, 27 Nov 2022 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Nov 2022 05:56 PM IST
सार

रविवार को राहुल गांधी की यात्रा इंदौर आ चुकी है। पूरे यात्रा मार्ग को कांग्रेस नेताओं ने बैनर-पोस्टर्स से पाट दिया है। सुबह नगर निगम ने  कांग्रेस नेताओं के बैनर पोस्टर हटाने के लिए कुछ जगहों पर रिमूवल गैंग भेजी थी। इसी सिलसिले में दिग्विजय सिंह निगम कार्यालय पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
Hoardings-posters of Bharat Jodo Yatra taken out, Digvijay went to meet officers
बैनर-पोस्टर हटाने से नाराज दिग्विजय सिंह निगमायुक्त से मिलने पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किला मैदान, बाणगंगा क्षेत्र से बैनर-पोस्टर निकालने का विवाद गरमा गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल के साथ निगमायुक्त प्रतिभा पाल से मिलने स्मार्ट सिटी के दफ्तर जा पहुंचे। हालांकि वे तो नहीं मिलीं, लेकिन मेयर और निगमायुक्त का कॉल दिग्विजय सिंह के पास आ गया। उन्होंने सिंह से कहा कि यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा के बैनर-पोस्टर सड़कों से नहीं हटाए जाएंगे। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए इंदौर में लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाने के बारे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल से बात हुई है। हमने उन्हें बताया कि कांग्रेस शासनकाल में कभी ऐसा भेदभाव नहीं हुआ। जब मैं मुख्यमंत्री था तो भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय महापौर थे। हमने उन्हें मदद की। चर्चा के बाद महापौर ने कहा कि अब बैनर-पोस्टर नहीं हटाए जाएंगे। दिग्विजय सिंह ने सहयोग के लिए महापौर और निगम कमिश्नर का आभार भी माना।
विज्ञापन

Hoardings-posters of Bharat Jodo Yatra taken out, Digvijay went to meet officers
इंदौर के चिमनबाग मैदान में भारत जोड़ो कॉन्सर्ट होने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि रविवार को राहुल गांधी की यात्रा इंदौर आ चुकी है। पूरे यात्रा मार्ग को कांग्रेस नेताओं ने बैनर-पोस्टर्स से पाट दिया है। सुबह नगर निगम ने  कांग्रेस नेताओं के बैनर पोस्टर हटाने के लिए कुछ जगहों पर रिमूवल गैंग भेजी थी।

तीन बार गिर पड़ा हूं
दिग्विजय सिंह शाम को चिमन बाग स्थल का दौरा करने भी पहुंचे। यह मीडिया कर्मियों ने उनसे चर्चा करते हुए पूछा कि यात्रा का क्या प्रभाव पड़ रहा है? तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि पूरी यात्रा के दौरान तीन बार गिर पड़ा हूं।
 

Hoardings-posters of Bharat Jodo Yatra taken out, Digvijay went to meet officers
चिमनबाग के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने जयवर्द्धन सिंह भी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

जयवर्द्धन सिंह भी पहुंचे थे
चिमनबाग में होने वाले आयोजन की तैयारियां देखने दिन में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्द्धन सिंह भी पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल सहित अन्य नेता मौजूद थे। बता दें कि रविवार रात में चिमनबाग में भारत जोड़ो कॉन्सर्ट होने जा रहा है। म्यूजिक नाइट होगी। इसमें राहुल गांधी समेत यात्रा से जुड़े लोग पहुंचेंगे। यह पहला मौका है जब यात्रा के दौरान इस तरह का सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed